फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांडः भाजपा विधायक ने खाकी पर उठाए सवाल, बोलीं 403 विधायकों में मैं भी हूं

Mon, 01 Oct 2018 07:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विवेक तिवारी हत्याकांड
उत्तर प्रदेश की राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में एक ओर पुलिस प्रशासन पर जनता का गुस्सा जारी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की एक विधायक ने सीएम योगी को एक पत्र लिखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं उन्होने पुलिस के व्यवहार पर कई सवाल उठाए। आगे की स्लाइड्स में जानिए भाजपा विधायक ने क्या कहा ...

 
विज्ञापन

2 of 5
विवेक तिवारी हत्याकांड
हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट से विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन व जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने लिखा कि इस घटना ने प्रदेश प्रशासन और पुलिस की छवि धूमिल की है।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक तिवारी हत्याकांड
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई जबकि वो थाने में बयान देता नजर आया। वहीं, पीड़ित परिवार ने लखनऊ जिलाधिकारी द्वारा धमकाये जाने की बात भी कही है जो कि बेहद शर्मनाक है। रजनी तिवारी ने लिखा कि इस घटनाक्रम में स्थानीय प्रशासन का व्यवहार पक्षपातपूर्ण प्रतीत होता है।

4 of 5
विवेक तिवारी हत्याकांड
इतना ही नहीं रजनी ने आगे लिखा कि विधानसभा के 403 सदस्यों में से एक होने के नाते मैं भी सरकार का हिस्सा हूं। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का उचित निर्वहन करने में पक्षपात या मनमानी करता है तो उस स्थिति से अापको अवगत कराना मेरा दायित्व है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक तिवारी हत्याकांड
रजनी ने अपनी कलम यहीं नहीं रोकी। उन्होने मुख्यमंत्री से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग भी की। आपको बता दें कि शुक्रवार रात विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें