मायावती
बसपा द्वारा लाेकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने पर बीजेपी के नेताओं ने रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मुलायम सिंह यादव को 'कलयुग का रावण' और बीएसपी सुप्रीमो मायावती को उनकी बहन 'शूर्पणखा' कहा।