फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली कराने की कीमत आठ लाख, विधायक ने चुकाई रकम, हुुआ खुलासा तो पार्टी को देना पड़ा दखल

Tue, 04 Jun 2019 06:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : Twitter
बैंक, एटीएम, सोना और नौकरी दिलाने के नाम पर तो आप ने ठगी की घटनाएं सुनी होंगी पर लोकसभा चुनाव के दौरान एक भाजपा नेता ने पीएम मोदी की रैली कराने की कीमत आठ लाख तय कर भाजपा विधायक को ही ठग लिया। भाजपा नेता के फेर में फंसे विधायक जी ने आठ लाख रुपये पीएम मोदी को बुलाने के लिए चुका भी दिए। पर जब घटना का खुलासा हुआ तो पार्टी प्रबंधन को दखल देना पड़ा। जानिए क्या है पूरा मामला....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में हरदोई के भाजपा प्रत्याशी से मोदी की रैली के नाम पर आठ लाख की ठगी करने वाले राजेन्द्र वर्मा (पुर) को आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मामले में आरोपी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा (पुर) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित किया गया - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में रैली की थी। रैली में टेंट हाउस संबंधी इंतजामों के नाम पर राजेंद्र वर्मा ने सांडी के भाजपा विधायक प्रभाष कुमार से आठ लाख रुपये ठग लिए थे। मामले में 14 मई को राजेंद्र वर्मा को विधायक की शिकायत पर हरदोई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया था और कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया था।

 

4 of 5
आरोपी भाजपा नेता लाल घेरे में - फोटो : अमर उजाला
राजेंद्र वर्मा जिले में भाजपा के जाने पहचाने नेता माने जाते रहे हैं और वह जालौन-भोगनीपुर व गरौठा संसदीय सीट से सांसदी की भी दावेदारी कर चुके हैं इसलिए खबर के बाद जिले में राजेंद्र को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। तब राजेंद्र वर्मा भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष थे। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि पुलिस की कार्रवाई के बाद पार्टी स्तर पर भी राजेन्द्र वर्मा पर कार्रवाई की जा सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूर्व भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राजेंद्र वर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठन के साथ धोखाधड़ी में लिप्त होने की वजह से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नागेंद्र का कहना है कि पार्टी के बड़े नेताओं की सहमति से ही निष्कासन का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें