फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेमस भाजपा नेत्री को ट्विटर पर मिली 20 हजार गालियां, आरोपी पहले भी रहा है विवादों में

Thu, 20 Apr 2017 05:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
डेमो
पत्रकार और समाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी ये नेत्री कानपुर की धरती पर एक मुस्लिम परिवार में जन्मी। यहीं से इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई खत्म की। इसके बाद कूच किया दिल्ली का...  




   



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय
वहां जाकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और वेल्स विश्वविद्यालय, कार्डिफ से बॉड्कास्ट जर्नलिज्म में स्नातक किया फिर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से 16 एमएम फिल्म प्रोड्क्शन की पढ़ाई की। इसके बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। 
 

 
विज्ञापन

3 of 10
डेमो
15 साल से ज्यादा समय तक पत्रकारिता में जमकर काम किया। इस दौरान एक टीवी चैनल में कई प्रोग्राम को होस्ट किए। इसके अलावा कई डाक्यूमेंट्री भी बनाई जो काफी चर्चित रही।       

4 of 10
डेमो
इसके बाद ये अन्ना हजारे के जनलोकपाल आंदोलन से जुड़ गई और प्रवक्ता का कार्यभार संभाला। आगे चलकर अन्ना हजारे से अलग हुए अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाई गई आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनीं। दिल्ली में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए मैदान में उतरी पार्टी के एक नेता के खिलाफ जारी हुए एक स्टिंग ऑपरेशन ने उन्हें हिला दिया इसलिए कदम वापस खींच लिए और चुनाव लड़ने से मना कर दिया। बाद में इन्होंने भाजपा का दामन थामा।   
         
विज्ञापन

5 of 10
शाजिया इल्मी (फाइल फोटो)
हम जिनकी चर्चा कर रहे हैं उनका नाम है 'शाजिया इल्मी'। हम उनकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह नाम एक बार फिर से सुर्खियों में तेजी से दौड़ रहा है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि...     
विज्ञापन

6 of 10
शाजिया को ट्विटर पर मिली 20 हजार गालियों भरी ट्वीट
इस बार भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्विटर पर उनके खिलाफ आपतिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने मामला दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।        
विज्ञापन

7 of 10
शाजिया इल्मी ने ट्विटर पर मिली गालियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
शाजिया का कहना है उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को दी है। पुलिस ने शिकायत ले ली है, लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।    ज्ञात हो, सीडी कांड में फंसे आप नेता संदीप कुमार इन दिनों नरेला से बीजेपी उम्मीदवार सविता खत्री का प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए मीडिया में यह बयान भी दिया थी कि यह उनके घर जैसी बात है। जबकि शाजिया का बयान कुछ और हकीकत बयां कर रहा है। शाजिया का कहना है संदीप को भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करने के लिए दूत बनाकर भेज गया है।        

8 of 10
आप विधायक संदीप कुमार, दाएं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
इसके लिए शाजिया ने 17 अप्रैल को ट्वीट कर आप और अरविंद केजरीवाल पर हमला भी किया था।  उन्होंने लिखा था कि केजरीवाल को दिल्ली साफ करने से पहले अपने गंदे कार्यकर्ताओं का कचरा साफ करना चाहिए। केवल इतना ही नहीं उन्होंने इस बारे में एक वीडियो भी पोस्ट कर दिया था।  
       

9 of 10
आप विधायक संदीप कुमार कर रहे भाजपा का प्रचार
इसके बाद इल्मी ने आप पार्टी विधायक संदीप कुमार के बारे में ट्वीट करना शुरू किया। इसके बदले में इलमी के तकरीबन 20 हजार गंदे ट्वीट मिले। इनमें उनके खिलाफ गालियां लिखी गई थी।  
  इल्मी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस ट्वीट के बाद उनके ट्वीटर हैंडलर पर काफी ट्वीट किए गए हैं, जिसमें आपतिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस बाबत मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।  
विज्ञापन

10 of 10
संदीप कुमार सेक्स सीडी कांड
गौरतलब है कि सेक्स सीडी कांड का मामला सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार ने संदीप कुमार पद से हटा दिया गया था। संदीप महिला एवं बाल कल्याण मंत्री थे। उन पर आरोप है कि राशन कार्ड बनवाने के बदले उन्होंने महिला से संबंध बनाने की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें