लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा के गढ़ में हुंकार भरकर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को खुली चुनौती दी है। इटावा में भाजपा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया का नामांकन कराने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार को अखिलेश, मायावती और राहुल पर जमकर निशाने साधे। बोले कि वे यह बताने यहां आए हैं कि अब इटावा मुलायम व अखिलेश का नहीं बल्कि भाजपाइयों का है।