फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में प्रमोशन, रात में लूट: 'इंस्पेक्टर और चार सिपाही तैनात कर दो', लूट से पहले डीसीपी से बोले थे भाजपा नेता

Wed, 14 Oct 2026 03:37 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए।
विज्ञापन
1 of 11
BJP Leader - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के साथ लूट की घटना तो हुई है, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में इसकी मंशा किसी दूसरी ओर इशारा कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व ब्लॉक प्रमुख, फिर विधानसभा का चुनाव तब जाकर कहीं अब सत्ता की पार्टी में कोई ठीक-ठाक पद रमेश को मिला था। 

ऐसे में सिर्फ भौकाल बनाना ही बाकी था। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लूट से चंद घंटे पहले ही रमेश ने डीसीपी साउथ से कहा था कि अब तो एक इंस्पेक्टर और चार सिपाही सुरक्षा में लगा दें। ताकि कभी कोई वारदात न हो पाए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
भाजपा नेता से लूट के बाद सीसीटीवी जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी ने कहा था कि ऊपर बात कर बताया जाएगा। इसके बाद ही उनके साथ फार्म हाउस में वारदात हो गई। पुलिस का कहना है कि नकाबपोश बदमाश फार्म हाउस की लोकेशन से भी भली भांति परिचित थे। उन्हें पता था कि किस रास्ते से प्रवेश करेंगे तो कैमरों से बचे रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 11
जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर व रमेश के बीच एक घंटे के दौरान ऐसे रहे सवाल जवाब
  • सीपी- बदमाश दिखने में किस कद काठी के थे।
  • रमेश- सर, कोई खास तगड़ा तंदुरुस्त नहीं था।
  • सीपी- बाथरूम से बाहर कैसे निकले। रमेश- बाथरूम का दरवाजा बंद नहीं कर गए थे बदमाश।
  • सीपी- बदमाश कैश व चेन ले गए, असलहे, मोबाइल व डीवीआर क्यो छोड़ गए।
  • रमेश- सर मुझे नहीं पता।
  • सीपी- हाथ पैर बंधे और मुंह पर टेप होने के बाद भी कैसे और किसे फोन किया।
  • रमेश- सर, दांत से टेप काटा और छोटी वाली उंगली से प्रधान को फोन मिलाया।
  • सीपी- बदमाशों ने किसी तरह की गाली गलौज या मारपीट कर चोट पहुंचाई।
  • रमेश- गाली तो नहीं दी, लेकिन एक मुक्का जरूर मारा था और एक करोड़ मांग रहे थे।
  • सीपी- घर के बाहर कितने गार्ड थे और बाउंसर कहां थे।
  • रमेश- सर, चार गार्ड थे, लेकिन कमरों से दूर थे। बाउंसर भी रोज की तरह घर चले गए थे।

4 of 11
भाजपा नेता से लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव को फॉर्म हाउस में बंधक बनाया, 34 लाख लूटे
उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पारा में सोमवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रमेश यादव को उनके फॉर्म हाउस में दो नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बना लिया। चाकू और तमंचे के बल पर बदमाश 12 लाख की नकदी और सोने की चेन, कड़ा समेत 34 लाख का माल लूट ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने रमेश के हाथ-पैर टेप से बांधे और मुंह में तौलिया ठूंसकर उसे गमछे और टेप से कस दिया।
विज्ञापन

5 of 11
भाजपा नेता से लूट के बाद सीसीटीवी जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बाथरूम में डाल दिया। कुछ देर बाद रमेश ने खुद को खोलकर साथियों को सूचना दी। पुलिस, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फुटेज के मुताबिक, पूरी वारदात 37 मिनट के भीतर हुई है। पुलिस को किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका है। सेन पश्चिम पारा के न्यूरी गांव निवासी रमेश यादव बिधनू से तीन बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह बसपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 11
जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वक्त रमेश पीतांबरा ग्रुप के चेयरमैन भी हैं। हाल ही में उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनके घर से 50 मीटर की दूरी पर अल्का कृषि फॉर्म हाउस है। रमेश के मुताबिक सोमवार रात 10:15 बजे वह लखनऊ से पदभार ग्रहण करने के बाद फॉर्म हाउस लौटे थे।
विज्ञापन

7 of 11
भाजपा नेता से लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके बाउंसर, छह प्राइवेट गार्ड व साथी अपने-अपने घर चले गए। पौने ग्यारह बजे चालक अभय भी रमेश को खाना देने के बाद चला गया।  रमेश के मुताबिक, करीब 11 बजे काले कपड़े पहने दो नकाबपोश बदमाश उनके कमरे में घुस आए। एक ने तमंचा और दूसरे ने चाकू तान दिया। बदमाश पेट्रोल की बोतल भी लिए थे। दोनों बदमाशों ने टेप से उनके हाथ बांधे और अलमारी वाले कमरे में ले गए।

8 of 11
जानकारी देते भाजपा नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लॉकर से 12 लाख रुपये निकाले और उनके गले से सोने की दो चेन, कड़ा और हाथ से दो कीमती घड़ी लूट ली। इसकी अनुमानित कीमत 22 लाख बताई जा रही है। बदमाशों ने कहा कि वे परेशान हैं। उन्हें दो करोड़ रुपये दे दो। 

 

9 of 11
भाजपा नेता के फार्म हाउस में यहीं से घुसे थे बदमाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर रमेश ने फोन करने को कहा तो बदमाशों ने कहा, तुम अपने साथी बलराम को फोन करोगे। भागने से पहले दोनों बदमाशों ने उन्हें बांधकर बाथरूम में डाल दिया। जाते समत बदमाशों ने उनके पास पानी की बोतल और तौलिया भी रख दिया। 

 

10 of 11
भाजपा नेता से लूट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
किसी तरह छूटे रमेश ने अपने साथियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त घटना हुई फॉर्म हाउस के गेट पर खड़े दो गार्डों को उसकी भनक तक नहीं लगी। 
 
विज्ञापन

11 of 11
कानपुर लूटकांड - फोटो : amar ujala
प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बदमाश जिस रास्ते से आए वहीं से भागे भी हैं। गांव के तीन-चार संदिग्धों को उठाया है। खुलासे के लिए आठ टीमें लगीं हैं। डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें