पिछले दो दिनों से दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से जो खबरें सूत्रों के जरिए यहां पहुंच रही है, उससे महानगर के भाजपाइयों में काफी हलचल है। महानगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर टिकट के दावेदार मंगलवार की रिपोर्ट से काफी चौकन्ने हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
डॉ. मुरली मनोहर जाेशी, सतीश महाना
इस रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को महानगर का टिकट मिलने के संकेत हैं। कहा जा रहा है कि यदि महानगर से सतीश का टिकट होता है तो भाजपा अकबरपुर से किसी ब्राह्मण को भी उतार सकती है। ऐसे में दोनों सीटों पर बाकी दावेदार अपने बड़े नेताओं से सलाह मशविरा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ मुरली मनोहर जोशी
महानगर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां सांसद मुरली मनोहर जोशी के अलावा कई और दावेदार हैं, जो अपने टिकट के लिए रात दिन एक किए हुए हैं। इन दावेदारों में सतीश महाना के साथ सलिल विश्नोई, सुरेंद्र मैथानी, नीरज चतुर्वेदी का नाम प्रमुख है।
4 of 5
पीएम मोदी
पता चला है कि संघ की तरफ से भी दावेदारों की एक सूची भेजी गई है, जिसमें एक महिला दावेदार का ना भी प्रमुखता के साथ रखा गया है। इसी तरह अकबरपुर लोकसभा सीट पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के अलावा अन्य दावेदारों में अनिल शुक्ल वारसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, प्रेमलता कटियार का नाम चर्चा में है।
बुधवार को जिस समय दिल्ली में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कोर कमेटी की बैठक चल रही थी, इन दावेदारों और इनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई थी। पता चला है कि चौथे चरण में चुनाव होने की वजह से यहां के प्रत्याशियों की सूची 25 मार्च के बाद जारी होगी।