लोकसभा, विधानसभा, निकाय चुनाव के बाद बीजेपी सरकार का पूरा ध्यान सहकारिता चुनावों पर है। इस बार बीजेपी सरकार ने सपा को उसको ही गढ़ में घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से ग्राम महोई में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम किया गया, जिसमें भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तथा फर्रुखाबाद के प्रभारी आनंदकिशोर द्विवेदी ने सहकारिता चुनाव में सपा को घेरने की रणनीति का जिक्र किया।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
मंगलवार को ग्राम महोई स्थित अवधेश मिश्रा के आवास पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा, निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा का पूरा ध्यान सहकारिता चुनावों पर है। पूरे प्रदेश में इस चुनाव को लेकर पार्टी विस्तृत रणनीति तैयार कर रही है।
उन्होंने बताया कि अभी तक सहकारिता में सभी पदों पर सपा के लोगों का कब्जा था, जिससे किसानों को उसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता था। इस बार सहकारिता चुनाव में सपा का प्रभुत्व पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।