फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: "कुतिया की ममता", देखिये बकरी के बच्चों को कैसे पिलाती है अपना दूध

Wed, 03 Jan 2018 08:33 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
दूध प‌िलाती कुत‌िया
”हालातों के आगे जब साथ न जुबाँ होती है,पहचान लेती है खामाेशी में हर दर्द काे वो सिर्फ माँ” होती है। जब बच्चा भूख से ‌ब‌िलखता है ताे मां काे पता हाेता है क‌ि उसका बच्चा भूखा है। इंसान हाे या जानवर मां के अागे ताे खुद भगवान की भी नहीं चलती है। हम अापकाे एक एेसी कुत‌िया से म‌िलवाने जा रहे हैं जाे भूखे बकरी के बच्चाें का दर्द नहीं देख पाई। उसकी ममता ने बकरी के बच्चाें की भूख म‌िटा दी। 


 
विज्ञापन

इंसान हो या जानवर, हर मां को बच्चे बेहद प्यारे होते है

2 of 7
बकरी के बच्चाें काे दूध प‌िलाती कुत‌िया
इंसान हो या जानवर, हर मां को बच्चे बेहद प्यारे होते है। मां की ममता सिर्फ मानव जाति में ही नही पाई जाती बल्कि यह गुण धरती के हर उस जीव में मौजूद होता है जो मां होती है। मां अपने बच्चाें का लालन पालन करने के ल‌िये कुछ भी कर गुजरने से परहेज नहीं करती है। सिर्फ अपने बच्चे के लिए ममता तो हर मां में होता है लेकिन कई मां ऐसी भी होती हैं जिनकी ममता हर उस बच्चे के लिए उफन पड़ती है जो किसी कारण से अपनी मां से दूर होते हैं।

 
विज्ञापन

अपने पिल्लों के साथ अपना दूध पिलाती है

3 of 7
दूध प‌िलाती कुत‌िया
ऐसी ही एक मां कानपुर जनपद के भीतरगाव क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी हुयी है। जिसकी ममता व प्यार उसके बच्चे के साथ ही ऐसे दो बच्चों को भी मिलता है जो अपनी बीमार मां से दूर है। ये मां कोई इंसान नहीं बल्कि एक घर की पालतू कुतिया है। उसका मातृत्व भी एक बकरी के दो बच्चों के लिए छलकता है उन्हे भी अपने पिल्लों के साथ अपना दूध पिलाती है।

 

कुतिया एक बीमार बकरी के बच्चाें को अपना दूध पिलाती है

4 of 7
एक साथ दूध पीते कुत‌िया अाैर बकरी के बच्चे
बकरी का बच्चा भी बिना किसी डर व भय के रोजाना अपने पूरे हक के साथ उदरपूर्ति कुतिया के माध्यम से करता है। मामला कानपुर जनपद के भीतरगाव विकास खण्ड के तिवारीपुर गांव में देखने को मिला। यहां हर रोज एक कुतिया एक बीमार बकरी के बच्चाें को अपना दूध पिलाती है। इस गांव के लोग यह दृश्य एक पखवाङे से रोज देखते हैं।

 
विज्ञापन

बच्चे को आराम से खड़े होकर दूध पिलाने लगी कुतिया

5 of 7
कुत‌िया अाैर बकरी
तिवारीपुर गांव निवासी शिवबरन यादव ने बताया कि ठंड के चलते एक बकरी बीमार हो गयी उसके दो छोटे छोटे बच्चे है दोनो बच्चे भूख से व्याकुल रहते थे। घर मे एक कुतिया भी पली है। मौजूदा समय मे कुतिया के भी तीन बच्चे है। कुतिया अपने बच्चो के साथ बकरी के भी दोनो बच्चे को आराम से खड़े होकर दूध पिलाने लगी। 


 
विज्ञापन

बकरी का बच्चे ऐसे दूध पीने लगा मानो कुतिया ही मां हो

6 of 7
दूध प‌िलाती कुत‌िया
इसके बाद बकरी का बच्चे ऐसे दूध पीने लगा, मानो कुतिया ही मां हो। यह देखते ही लोग हैरान हो गए और वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद जब बकरी का बच्चे दूध पीकर हट गया तो कुतिया वहां से चली गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कभी नहीं देखा ऐसा नजारा

7 of 7
दूध प‌िलाती कुत‌िया
वहां मौजूद स्‍थानीय लोगों का कहना है कि उन्हाेंने ऐसा नजारा इससे पहले कभी नहीं देखा था। अब यह कुतिया रोजाना उसे दूध पिलाती है। पूरे क्षेत्र में एक कुतिया द्वारा बकरी के बच्चे को दूध पिलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जो सुनता है उसके पैर शिवबरन यादव के घर की तरफ खुद-ब-खुद बङ जाते है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें