फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: जय बाजपेई का प्लाट सील, रेलवे ने बताई अपनी जमीन, निरीक्षण पर पहुंची टीम

Sat, 28 Nov 2020 04:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई का नेहरू नगर स्थित एक प्लॉट शुक्रवार को रेलवे टीम ने सील कर दिया। रेलवे को नवयुग हॉस्पिटल के पास स्थित इस जमीन पर बाउंड्रीवाल बनाने की जानकारी मिली थी। टीम ने इस खाली प्लाट को रेलवे की जमीन बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नेहरू नगर में रेलवे क्रॉसिंग के आसपास विभाग की जमीन है। इसके एक हिस्से पर जय बाजपेई ने कब्जा कर रखा था। नियमत: रेल ट्रैक  के  दोनों तरफ 70 मीटर जमीन रेलवे की होती है। जांच में अवैध कब्जे की शिकायत सही पाई गई। आरपीएफ और जीआरपी के साथ मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने कार्रवाई की। हालांकि इस अवैध कब्जे का मुकदमा पहले से न्यायालय में विचाराधीन है।

 
विज्ञापन

3 of 5
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंची उत्तर मध्य रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी भी की। ब्रह्मनगर में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे भी स्वीकार किए। यहां बने एक अस्पताल की भी जांच होगी। नक्शे का मिलान कर देखा जाएगा कि यह रेलवे की जमीन पर है या नहीं।

 

4 of 5
विकास के साथ डांस करता जय - फोटो : amar ujala
17 नवंबर को अनवरगंज स्टेशन की आरपीएफ टीम ने यहां निरीक्षण कर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को जांच करने के लिए पत्र लिखा था। टीम में शामिल ऑफिस सुपरिंटेंडेंट बृजेश त्रिपाठी, संदीप कुमार पाल समेत चार लोगों ने देखा कि वहां कई जगहों से रेलवे की पुरानी लाइन गुजरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकास दुबे के साथ जय - फोटो : amar ujala
एनईआर (नार्दर्न ईस्टर्न रेलवे) जोन के पत्थर भी घरों के सामने चबूतरे पर लगे हैं। यह क्षेत्र पहले एनईआर में आता था, जो अब एनसीआर में आ गया है। रेलवे टीम ने बताया कि उनके पास नक्शा है। रिपोर्ट तैयार कर आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त और प्रयागराज में बैठने वाले वरिष्ठ मंडल अभियंता को भेजेंगे। यहां कई मकान, बस्ती रेलवे की जमीन पर हैं। चौराहे पर बना अस्पताल भी जांच के दायरे में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें