बिकरू कांड के आरोपियों द्वारा फर्जी आईडी पर सिम लेने व शस्त्र लाइसेंस के लिए फर्जी शपथ पत्र लगाने के मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई से आईजी नाराज हैं। गुरुवार को उन्होंने विवेचक समेत अन्य पुलिस अफसरों को तलब किया। आरोपियों की गिरफ्तारी न कर पाने और विकास दुबे की पत्नी रिचा के अग्रिम जमानत ले लेने पर आईजी ने विवेचक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण और सीओ बिल्हौर को चेतावनी देकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। बिकरू कांड का एक आरोपी 25 हजार का इनामी विपुल दुबे फरार है। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्र के पास है।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
वहीं एसआईटी की संस्तुति पर चौबेपुर थाने में विकास की पत्नी रिचा दुबे, भाई दीपक दुबे समेत कई अन्य पर फेक आईडी पर सिम लेने और फर्जी शपथ पत्र देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। इसकी जांच चौबेपुर थानेदार कृष्ण मोहन राय कर रहे हैं। अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बीच रिचा ने अग्रिम जमानत भी ले ली।
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
एक महीने में होगी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
एसआईटी ने 37 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया है। इसके अलावा 11 सीओ की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। सीओ की जांच एसपी पश्चिम कर रहे हैं। उन्होंने आईजी को बताया कि 11 में से नौ सीओ को नोटिस भेजा जा चुका है। अन्य दो की तैनाती व पते के बारे में जानकारी नहीं है। इसके अलावा एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उनके पास 23 पुलिसकर्मियों की जांच है। 12 को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने को बोला गया है। एक महीने के भीतर सभी पर कार्रवाई हो जाएगी।
जेल में आज जय बाजपेई से होगी पूछताछ
फर्जी शपथ पत्र के मामले में नजीराबाद थाने मे जय बाजपेई के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर जय से पूछताछ कर बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि कोर्ट ने आदेश किए हैं कि कि शुक्रवार को पुलिस जेल में जय के बयान दर्ज कर सकती है। जांच अधिकारी उसके बयान लेने जेल जाएंगे।