फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हादसे में मजदूर की मौत से गुस्साए परिजनों का हंगामा, पथराव कर लगाया जाम, तस्वीरें

Tue, 16 Jun 2020 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में ग्राम इटहा के पास दूध डेरी की तेज रफ्तार लोडर ने सामने से आ रहे बाइक सवार भठ्ठा मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे मजदूर बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के साथ मिलकर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुस्साए परिजनों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
यह देख चालक वहां से भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद जब सीओ सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे तो भी कुछ ग्रामीणों ने सिपाहियों से धक्का मुक्की की।

 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर फैलाया दूध - फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई घंटे बाद सीओ के समझाने पर जाम लगाने वाले ग्रामीण शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। मंगलवार की दोपहर लोकराम (47) पुत्र सेवानाथ निवासी भैंसापाली जिला हमीरपुर अपनी बेटी की ससुराल सलेमपुर से लौटकर अपन गांव वापस जा रहे थे।

 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच इटहा गांव के पास सामने आ रही तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे लोकनाथ सड़क पर गिरकर घायल हो गया और सिर की चोट के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच हादसे की सूचना पाकर बेटी के ससुराल वाले गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे और लोडर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोडर में रखा सारा दूध सड़़क पर फैला दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस समझाने पहुंची तो भीड़ ने सिपाहियों के साथ धक्का-मुक्की की और वहीं शव रखकर औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद सीओ सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और उनके काफी समझाने के बाद ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन तेज रफ्तार वाहन इसी तरह बाइक सवारों को टक्कर मारकर निकल जाते हैं। परिजनों ने बताया कि लोकनाथ भठ्ठे में मजदूरी करते थे और बेटी की ससुराल में किसी रिश्तेदार की शादी में आए थे। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था। फिलहाल अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें