फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, ट्रांजेक्शन से पहले ये नए नियम जरूर पढ़ लें

Tue, 23 Oct 2018 08:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- 31 से एसबीआई के एटीएम कार्ड से 20 हजार ही निकाल सकेंगे
- मेस्ट्रो और क्लासिक एटीएम कार्ड धारकों के लिए कम की गई प्रतिदिन की सीमा
- अभी रोज अधिकतम 40 हजार निकाल सकते हैं, एटीएम बूथों के बाहर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
1 of 5
एसबीआई बैंकों में चस्पा की गयी नोटिस
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम कार्ड का उपयोग करने वाले खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। जो खाताधारक एसबीआई का मेस्ट्रो और क्लासिक एटीएम कार्ड उपयोग कर रहे हैं, वे 31 अक्तूबर से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये ही निकाल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई बैंक
अभी यह सीमा 40 हजार रुपये है।  इस संबंध में कानपुर शहर के कई एटीएम बूथों के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं। कानपुर में इन कार्डों का इस्तेमाल करने वाले तीन लाख से अधिक खाताधारक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
एसबीआई बैंक
बैंक के जानकारों के मुताबिक फ्रॉड के मामलों का अध्ययन करने पर पता चला कि सबसे अधिक धोखाधड़ी क्लासिक और मेस्ट्रो एटीएम कार्ड से ही हुई है। ये कार्ड करीब 10 सालों से प्रचलन में हैं। इनमें किसी प्रकार की कोई चिप नहीं होती है। केवल काली पट्टी होती है।

4 of 5
एसबीआई बैंक
इसके चलते शातिर इन्हें आसानी से हैक कर लेते हैं। इसी के चलते बैंक प्रबंधन ने अधिकतम सीमा कम कर दी है। अब जो कार्ड आ रहे हैं वे चिप लगे आ रहे हैं। इसके अलावा आने वाले पांच-छह महीनों में इससे भी हाईटेक सेंसर युक्त कार्ड लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसबीआई बैंक
बदलवा सकते हैं कार्ड
क्लासिक या मेस्ट्रो कार्ड का उपयोग करने वाला खाताधारक चाहे तो अपना कार्ड बदलवा भी सकता है। इसके लिए संबंधित बैंक में जाकर उच्च प्राथमिकता वाले एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। एसबीआई के पास 60 से अधिक प्रकार के कार्ड हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें