घटना यूपी के कन्नौज जिले की है। यहां एक रोटी और पत्नी का बेड पर जाना आफत बन गया। घर में हुई घटना के चर्चे इलाके में होने लगे। दबी जुबान से लोगों ने कहा कि.. 'अरे कोई आदमी ऐसा भी करता है क्या। ये तो बड़ी गलत बात है। अरे बीवी की आंख लग गई तो इसका मतलब ये नहीं कि ऐसा कदम उठा लिया जाए।' पत्नी से गुस्सा होकर पति ने जो किया उसका अंदाजा किसी को नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
जिले के छिबरामऊ इलाके में एक पति देर रात नशे में घुत होकर घर पहुंचता है। घर में कदम रखते ही वह पत्नी को रोटी गर्म करने का फरमान सुना देता है। लेकिन उसकी पत्नी दवा खाकर लेट गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
पत्नी सोनी ने बताया कि वह बीमार चल रही है। मंगलवार रात पति नशे में घर पहुंचा और रोटी गर्म करने को कहा। इस बीच वह दवा खाकर बिस्तर पर लेट गई तो आंख लग गई।
4 of 5
डेमो पिक
गर्म खाना न मिलने से नाराज होकर प्रेमचंद्र ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।