फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को तीन तलाक दे आईआईटी इंजीनियर ने किया था छात्रा से निकाह फिर कत्ल के बाद की खुदखुशी

Sat, 04 May 2019 02:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शहवान अपनी दूसरी पत्नी नमरा के साथ एवं समराना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दूसरी पत्नी नमरा की हत्या कर आत्महत्या करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान ने पहली पत्नी समराना को तीन तलाक दिया था। दरअसल जब से नमरा और शहवान के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, तभी से समराना से विवाद होने लगा था।

 
विज्ञापन

2 of 5
शहवान की मौत के बाद बदहवास पहली पत्नी समराना - फोटो : अमर उजाला
इसी चक्कर में शहवान ने समराना को तीन तलाक दे दिया था। तभी उसे पता चला कि तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है। इसके बाद वह कोर्ट गया और तलाक देने की कानूनी प्रक्रिया अपनाई। तीन तलाक कानून खत्म होने से समराना को भी अपने हक की लड़ाई लड़ने का मौका मिल गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
समराना ने बताया कि 2018 मई में उन्हें नमरा के रिश्ते के बारे में पता चला था। तब वाे शहवान के साथ नागेश्वर अपार्टमेंट में ही रहती थीं। शहवान के पास नमरा का बार-बार फोन आता था। कई बार नमरा के बारे में पूछा तो शहवान स्टूडेंट होने का हवाला देकर बात टाल देता था।

 

4 of 5
शहवान के साथ नमरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने शहवान के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट और नमरा के साथ फोटो देखी। उसके भाई ने भी शहवान और नमरा को घूमते देख लिया था। समराना की मानें तो आखिरी बार जब इस बात पर झगड़ा हुआ तो 23 सितंबर 2018 को शहवान ने उसे तीन तलाक दे दिया था। हालांकि एक महीने पहले 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक खत्म कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
इसके चलते शहवान तलाक के लिए कोर्ट पहुंचा था। तीन तलाक देने के चार दिन बाद ही 27 सितंबर को शहवान ने नमरा के साथ निकाह कर लिया था। समराना के मुताबिक यह सब पूरी योजना के तहत किया गया था। समराना का आरोप है कि साजिश में शहवान के भाई भी भी शामिल हैं। वे भी निकाह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें