फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों को जेल में 'तालिबानी सजा' और बार बालाओं का डांस, ये तस्वीरें देख उड़ जाएंगे आपके होश

Mon, 11 Jun 2018 10:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
जिला कारागार में डांस करतीं बार बालाएं, बंदी की बेल्टों से पिटाई करते लंबरदार
यूपी के हमीरपुर जिला कारागार में बार बालाओं के डांस करने व जेल अधीक्षक के कक्ष में एक के बाद एक पांच बंदियों की बेल्टों से बेरहमी से पिटाई किए जाने का सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। मीडिया में खबरें आने के बाद लोगों ने जिला कारागार प्रशासन को तालिबानी जेल अधीक्षक कह डाला।

 
विज्ञापन

2 of 8
जिला कारागार में डांस करतीं बार बालाएं, बंदी की बेल्टों से पिटाई करते लंबरदार
जेल प्रशासन बार बालाओं की बात को नकारते हुए स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरुष बंदियों द्वारा महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किए जाने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी होने पर जेल डीआईजी, इलाहाबाद ने जांच कराने की बात कही है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
जिला कारागार में डांस करतीं बार बालाएं
जिला कारागार में बार बालाओं के डांस करने व पांच बंदियों की बेरहमी से बेल्टों से पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को टीवी चैनलों व सोशल मीडिया में चर्चा रही। वीडियो को देख लोगों ने इसे शर्मनाक कहा।

 

4 of 8
बंदी की बेल्टों से पिटाई करते लंबरदार
जिला कारागार के अधीक्षक हरी बख्श सिंह ने बताया पूर्व में 15 अगस्त को कारागार परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें बार बालाएं नहीं बल्कि पुरुष बंदियों ने महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किए थे। वहीं अधीक्षक के चैंबर में पांच बंदियों की जेल के लंबरदारों द्वारा बेल्टों से की गई पिटाई के मामले में कहा कि यह वीडियो भी पुराना है।

 
विज्ञापन

5 of 8
हमीरपुर जिला जेल का मामला
उन्होने कहा पिटाई वाले दिन वह अवकाश पर थे। बताया कुछ बंदी साफ-सफाई करने पर लापरवाही बरतते हैं। जिस पर जेल के लंबरदारों ने बंदियों को सबक सिखाने के लिए पिटाई की है। इस प्रकरण पर जब जेल डीआईजी इलाहाबाद बीआर वर्मा से बात की गई तो उन्होंने प्रकरण को गंभीर बताया। कहा वह इस मामले की स्थलीय जांच करेंगे और वायरल वीडियो का परीक्षण करेंगे। इसके बाद जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
हमीरपुर जिला जेल का मामला
अक्सर चर्चा में रहते अधीक्षक 
जिला कारागार अधीक्षक किसी न किसी बात को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पश्चिम का कुख्यात माफिया सुंदर भाटी जिला कारागार में निरुद्घ है। कारागार के सामने आधे अधूरे बने शिव मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। तब पैसा लगाने पर उंगली भाटी पर उठाईं गईं। फरवरी माह में प्राण प्रतिष्ठा में पूजन कार्यक्रम में भाटी का पूरा परिवार शामिल होने आया था।
 
विज्ञापन

7 of 8
हमीरपुर जिला जेल का मामला
पहले भी हो चुकी है मारपीट की शिकायत 
बंदियों के साथ कारागार के अंदर मारपीट करने की कई शिकायतें बंदियों के परिजनों व अदालत पेशी पर आए खुद बंदियों ने की हैं। जेल अधीक्षक ने इस मामले में रटा रटाया जवाब दिया कि बंदी झूठा आरोप लगा रहे हैं। पिछले रविवार की रात कारागार के बंदी रक्षक लोकेश सिंह सोलंकी ने तबियत खराब होने पर अवकाश मांगा। अवकाश न मिलने पर वह अपने आवास पर हंगामा करता रहा।

 
विज्ञापन

8 of 8
हमीरपुर जिला जेल का मामला
इसके बाद बंदी रक्षक ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया। मगर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। बंदी रक्षक की तबियत सही न होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर भी जेल अधीक्षक बंदी रक्षक की ही गलती ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें