फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल पहले लव मैरिज फिर फोन पर तलाक, बेंगलुरु से "दौड़ी आई बेगम"

Wed, 14 Mar 2018 02:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
सुप्रीम कोर्ट के तीन तलाक पर रोक के बावजूद फोन से तलाक देने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। फोन से तलाक देने का एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले से आया है। मामले से आक्रोशित पत्नी बेंगलुरु से शहर आयी फिर...
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
पुलिस की गिरफ्त में है युवक  
युवक ने फोन से पत्नी को तलाक दे दिया तो बेंगलुरु में रहने वाली पत्नी अपने भाई के साथ मंगलवार को शहर पहुंच गई और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है। इस मामले में सुलह की कोशिशें चल रही थी। 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
6 साल पहले हुई थी लवमैरिज 
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी इशहार (35) तकरीबन दस साल से मुंबई में सिलाई की दुकान पर काम करता है। पड़ोस में ही बेंगलुरु के राममूर्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी यासमीन (30) भी अपने परिवार के साथ रहती थी। दोनों के बीच छह साल पहले प्रेम हो गया तो दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह के बाद दोनों के एक बेटा (5) और बेटी (3) हुए। तकरीबन छह माह से इशहार ने यासमीन से दूरी बनानी शुरू कर दी। यासमीन ने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले इशहार मिलने के बहाने बंगलूरू उसके घर पर पहुंचा और घर से बेटे को बहाने से लेकर भाग आया। 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
पत्नि का आरोप व्हाट्सऐप पर तलाक की देता था धमकी  
यासमीन का आरोप है कि पति ने शादी से संबंधित सारे कागजात भी चोरी करके ले गया। यासमीन ने बताया कि 12 मार्च को इशहार ने मोबाइल पर तलाक दे दिया। यासमीन के तलाक स्वीकार न करने पर इशहार ने व्हाट्सऐप पर मैसेज डाले। धमकी देकर प्रताड़ित भी करने लगा। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला ने तलाक और बेटे के बारे में बंगलूरू के राममूर्तिनगर थाना पुलिस को बताया। बेंगलुरु पुलिस ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद महिला को बुलाया गया। आरोपी पकड़ लिया गया है। बताया कि महिला अपने भाई यासीन के साथ थाने पहुंची है। उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। 
 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें