फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: जोरदार धमाका और टुकड़ों में बंट गया ऑटो, सड़क पर बिखर गए शव, चश्मदीद ने बयां किया दर्दनाक मंजर

Sat, 30 Jul 2022 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
विज्ञापन
1 of 8
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के नरैनी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को इनोवा कार की भीषण टक्कर से ऑटो सवार छह सवारियों की मौत हो गई। दोनों वाहनों के चालकों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो किशोर उम्र दिव्यांग सगे भाई भी शामिल हैं। इनके पिता की हालत मरणासन्न है। घायलों को बांदा के राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दोपहर बाद 3:30 बजे गिरवां बस स्टैंड से सवारियों से खचाखच भरा ऑटो नरैनी की ओर रवाना हुआ। बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने सीधी टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। अंदर बैठीं तीन सवारियां ऑटो के मलबे में चिपक गईं। अन्य सवारियां खून से लथपथ होकर सड़क पर आ गिरीं। टक्कर मारने वाली इनोवा बेकाबू होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा घुसी। उसका चालक राहुल शिवहरे (24) घायल हो गया। इनोवा में दो अन्य लोग भी सवार थे जो बचकर भाग निकले। 
विज्ञापन

2 of 8
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
वाहनों के टकराने पर आसपास के लोग दौड़े और ऑटो के मलबे में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गए। गिरवां थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों और शवों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। इनोवा चालक के नशे में होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज में जांच की गई है। घायल सवारियों ने बताया कि ऑटो नाबालिग चला रहा था। 
विज्ञापन

3 of 8
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
एक धमाके के साथ खत्म हो गईं कई जिंदगी
कुछ बयां करते नहीं बनता। इन नजरों ने बड़ा दर्दनाक हादसा देखा। पलक झपकते ही ऑटो-इनोवा की जबरदस्त टक्कर के बाद कई की जिंदगी खत्म हो गई। यह कहना है दुर्घटना के चश्मदीद गवाह मुरवां गांव निवासी उवैस सिद्दीकी का।

4 of 8
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
वह अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। उनके आगे इनोवा चल रही थी। उवैस ने बताया कि अचानक तेज रफ्तार इनोवा के सामने आया ऑटो तेज धमाके के साथ टुकड़ों में बिखर गया।
विज्ञापन

5 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर तक कुछ समझ नहीं आया। फिर चीख-पुकार गूंज उठी। आसपास के लोग और राहगीर दौड़ पड़े। इनोवा बेकाबू होकर सड़क किनारे पानी भरी खाईं में चली गई। 
विज्ञापन

6 of 8
क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, टुकड़ों में बंट गए ऑटों में कई शव फंस गए। कुछ घायल भी थे। आसपास के लोगों ने मशक्कत के साथ उन्हें बाहर निकाला। ज्यादातर घायल अपने घरवालों के नाम पुकार रहे थे।
विज्ञापन

7 of 8
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
बचाव में जुटे कुछ ग्रामीणों और पुलिस वालों ने घायलों और शवों के पास से मोबाइल फोन से कॉल करके उनके घरवालों को सूचना दी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी गिरवां गांव निवासी महेश शुक्ला ने बताया कि वह घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित अपने खेत पर थे। उनकी नजरों के सामने दोनों वाहन बुरी तरह टकरा गए।
विज्ञापन

8 of 8
Banda Road Accident - फोटो : अमर उजाला
ऑटो सड़क पर बिखर गया और इनोवा पानी में जा गिरी। वह भी भागकर मौके पर पहुंचे और मदद की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें