यूपी के कानपुर में मित्र पुलिस का भयानक चेहरा सामने आया। शहर के कोहना इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार की वजह से जाम लग गया था। आगे पढ़ें आखिर हुआ क्या....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार
दुर्घटना की शिकार हुई ये कार कई घंटे तक कोहना इलाके की मेन रोड पर खड़ी रही। कानपुर के कोहना थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने राहगीर को जमकर गालियों से नवाजा।
विज्ञापन
3 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार
सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी होने की वजह से जाम बढ़ता जा रहा था तभी एक सफेद कार वहां से गुजरी और पुलिसवालों को दुर्घटनाग्रस्त कार तुरंत हटाने को कार चालक ने कहा।
4 of 5
कार पर पैर मारता सिपाही
कार चालक की बात सुनकर पुलिसवालों का पारा हाई हो गया। तभी एक सिपाही ने कार पर पैर मारना और गागलौज करना शुरू दिया। जाम मे फसी कार पर सिपाही ने अपना गुस्सा उतारा। जूता उतारकर कार सवार को मारने के लिए सिपाही दौड़ा।
कार चालक डर के मारे आगे बढ़ने लगा इसके बाद भी 'मित्र पुलिस' के सिपाही का गुस्सा शांत नहीं हुआ। कार चालक को पुलिसवाले गालियां देते जा रहे थे। इसी बीच ये पूरा वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।