चित्रकूट में डाकू बबुली कोल गैंग से पुलिस की फिर आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। एक बार फिर डाकुअाें का गैंग भागने में सफल रहा। मारकुंडी थानाक्षेत्र के बंदरचुआ जंगल में गुरुवार सुबह लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से चलीं गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद जब सन्नाटा छाया ताे पुलिस काे मौके से राइफल व भारी मात्रा में कारतूस मिले।
विज्ञापन
2 of 5
डाकुअाें के पास से मिला सामान अाैर हथियार
डाकुअाें के पास दैनिक उपयोग की सामग्री, सोलर प्लेट, लेटरपैड, मोबाइल सिम, मोबाइल चार्जर, थर्टी कार्बाइन के कारतूस, खोखे, जूता, गमछा, बाल्टी, साबुन और पानी की बोतलें भी मिलीं हैं। जिनकी पुलिस जांच करा रही है। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग से यह पुलिस की तीसरी मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
3 of 5
डाकुअाें के पास मिली राइफल
गुरुवार को तड़के गैंग की लोकेशन मारकुंडी थानाक्षेत्र के जंगलों में मिलने पर एसपी प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ विनीत सिंह व एंटी डकैती टीम प्रभारी सुजीत कुमार की चार टीमों ने बंदरचुआ जंगल की घेराबंदी शुरू की। पुलिस के अनुसार जैसे ही पुलिस टीमें पहाड़ के पास पहुंची तो गैंग की ओर से फायरिंग की गई।
4 of 5
डाकू बाबुली काेल गैंग के पास से बरामद हुअा सामान
इसके बाद पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल कर जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर ताबड़तोड़ फायरिंग से जंगल गूंज रहा था। इसी दौरान गैंग के सदस्यों के पैर उखड़े और सभी घने जंगल की ओर भाग निकले। लगभग एक घंटे बाद धीरे-धीरे पुलिस टीमें आगे बढ़ी तो कुछ पेड़ के पीछे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि इसके अलावा भागते समय एक डाकू की रायफल व कारतूस का पट्टा भी छूट गया। जिसमें आधादर्जन गोलियां हैं। इससे लगता है कि किसी डाकू के शरीर में भी गोली लगी होगी।