फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shobhan Sarkar Death: अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, गम में डूबे लोग भूले सोशल डिस्टेंसिंग, तस्वीरें

Wed, 13 May 2020 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विख्यात शोभन मंदिर के महंत विरक्तानंद सरस्वती बुधवार सुबह ब्रह्मलीन हो गए। महंत विरक्तानंद सरस्वती शोभन सरकार के नाम से विख्यात थे। बाबा शोभन सरकार ने बुधवार सुबह 5 बजे अपने आश्रम में अंतिम सांस ली।



 
विज्ञापन

2 of 6
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
उनके देहांत की खबर लगते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा के भक्त कोरोना का खौफ भूल गए और लॉकडाउन की परवाह किए बगैर अंतिम दर्शन के लिए सुनौडा आश्रम पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 6
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भारी संख्या में पहुंचे भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और सोशल डिस्टेंसिंग भूलकर बाबा शोभन सरकार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
 

4 of 6
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
सुनौडा गंगा तट पर बाबा शोभन सरकार को जल समाधि दी गई। बाबा के अंतिम दर्शन के लिए यहां हजारों की भीड़ इकट्ठा हुई।


 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
बाबा शोभन सरकार उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में 1000 टन सोने के खजाने की भविष्यवाणी कर चर्चा में आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा शोभन सरकार की मौत - फोटो : अमर उजाला
अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों के अलावा विधायक अमिताभ बाजपेई, देवेंद्र सिंह भोले, सुरेंद्र मैथानी, मंत्री नीलिमा कटियार भी पहुंची।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें