फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 घंटे में साइकिल से कानपुर से दिल्ली इंडिया गेट पहुंचा अविरल, बनाया रिकॉर्ड

Thu, 12 Dec 2019 04:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अविरल सिंह का नाम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मसवानपुर के अविरल सिंह ने कानपुर से नई दिल्ली इंडिया गेट तक 470 किलोमीटर साइकिल चला कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अविरल को यह टास्क 36 घंटे में पूरा करना था, मगर उन्होंने इसे मात्र 27 घंटे में ही पूरा कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अविरल सिंह का नाम - फोटो : अमर उजाला
मसवानपुर कल्याणपुर निवासी प्रापर्टी डीलर अशोक कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अविरल सिंह इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं। अविरल ने बताया कि उन्हें साइकिलिंग का बहुत शौक है।
विज्ञापन

3 of 5
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अविरल सिंह का नाम - फोटो : अमर उजाला
इस कारण इस क्षेत्र में ही कुछ रिकॉर्ड बनाने की सोची। दस दिसंबर को अपने घर मसवानपुर से यह यात्रा शुरू की और 11 दिसंबर को इंडिया गेट पहुंच गए।

4 of 5
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अविरल सिंह का नाम - फोटो : अमर उजाला
फोन पर अविरल ने बताया कि आज इस रिकॉर्ड को बनाकर जितनी मुझे खुशी है, उससे कहीं ज्यादा खुशी मेरे पिता अशोक कुमार व मां पुष्पा को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अविरल सिंह का नाम - फोटो : अमर उजाला
अविरल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों व साइकिलिंग के गुरु अक्षय सिंह को दिया है। अविरल ने कहा कि अब विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू करूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें