कारोबारी दिलीप यादव हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। दिलीप की हत्या करने के लिए दो लाख की सुपारी दी गई थी। शूटर रामजी के हिस्से में 500 रुपये ही आए थे।
जिस शूटर ने हाइड्रा कारोबारी दिलीप को ठिकाने लगाने के लिए दो लाख की सुपारी ली थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने साथियों को तो सुपारी की रकम में हिस्सेदारी दे दी, लेकिन उसके हिस्से में महज 500 रुपये ही आए।
हालांकि बाकी रुपये लेने के इंतजार में बैठे शूटर व प्रेमी अनुराग हरपुरा के पास धर दबोचे गए थे। जबकि सुपारी के तहत बाकी रकम देने जा रहा चमरौआ प्रधान वहां पहुंचा ही नहीं। शायद उसे शूटर व प्रेमी के पकड़े जाने की भनक लग गई थी। पुलिस प्रधान की तलाश में खाक छान रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शूटर रामजी नागर की गिरफ्तारी के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए। स्वयं रामजी नागर ने पुलिस को एक-एक करके सभी तथ्य बताए हैं।
विज्ञापन
2 of 15
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : पुलिस
वारदात से दो दिन पहले हुई थी मुलाकात
वारदात के चार दिन बाद सुपारी की शेष रकम लेने के लिए शूटर रामजी व प्रेमी अनुराग हरपुरा के समीप पहुंचे थे। तय वादे के तहत चमरौआ प्रधान रामू को सुपारी की रकम देने के लिए पहुंचना था। प्रधान के आने के इंतजार में दोनों बैठे थे। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को धर दबोचा था। इनके पास से एक बाइक समेत दो तमंचे व मोबाइल बरामद हुए थे। पूछताछ के मुताबिक, रामजी ने बताया था कि उससे अनुराग व दुर्लभ ने संपर्क किया था। वारदात से दो दिन पहले 17 मार्च को उनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
3 of 15
सीएचसी में उपचार के दौरान घायल दुर्लभ से पूछताछ करते एसपी
- फोटो : पुलिस
दो लाख में दिलीप की हत्या का सौदा तय हुआ था। दुर्लभ उर्फ पिंटू यादव व चमरौआ प्रधान रामू यादव, अनुराग के मौसेरे भाई है। उससे अच्छी जान पहचान है। वारदात के समय दुर्लभ ने सहयोग करने को कहा था। इसके बाद शूटर रामजी ने अपने साथी अछल्दा के बलदेव की मड़ैया निवासी राहुल व चमरौआ के शिवम ने मिलकर एक जगह वार्ता की थी। इसके बाद तीनों ने साजिश की। इसके बाद शूटर व अन्य साथी अलग बाइक से और प्रेमी अनुराग अलग बाइक से बेला पहुंचे।
4 of 15
Auraiya Murder
- फोटो : अमर उजाला
खेत में की थी दिलीप की पिटाई
19 मार्च की दोपहर बेला में अनुराग ने दिलीप की पहचान कराई और वह चला गया। अनुराग के जाने के बाद शूटर रामजी व दुर्लभ एक बाइक से पहुंचे। जबकि शिवम व राहुल अलग बाइक से पटना नहर किनारे पहुंचे। इसके बाद में पटना नहर से शूटर रामजी, दुर्लभ व शिवम हाइड्रा चालक दिलीप को बाइक पर बैठाकर खेत लाए। इसी बीच शिवम भी दूसरी बाइक से वहां आ पहुंचा। सभी लोगों ने मिलकर दिलीप की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसके चेहरे व सिर पर तमंचे की बट से वार किए।
विज्ञापन
5 of 15
व्हील चेयर पर बैठे दुर्लभ व शिवम
- फोटो : संवाद
दुर्लभ ने मारी थी दिलीप को गोली
इसी दौरान मौका पाकर दुर्लभ ने पीछे से दिलीप के सिर पर गोली मार दी। हमलावर उसे मरा समझकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद शूटर रामजी ने सुपारी की रकम लेने के लिए अनुराग व दुर्लभ से पैसे की डिमांड की।
विज्ञापन
6 of 15
auraiya murder case
- फोटो : amar ujala
रामजी को महज 500 ही रुपये मिले
अनुराग के मौसेरे भाई चमरौआ प्रधान रामू यादव को बुलाया था, लेकिन प्रधान रामू यादव ने वारदात में शामिल शूटर के अन्य साथियों को तो पैसे दे दिए, लेकिन शूटर रामजी को महज 500 ही रुपये मिले। शेष पैसा बाद में देने की बात तय हुई थी। उसी को लेने के दौरान हरपुरा में रामजी नागर और प्रेमी अनुराग को पुलिस ने धर दबोचा था।
विज्ञापन
7 of 15
औरैया की कातिल दुल्हन
- फोटो : amar ujala
हाइड्रा कारोबारी दिलीप की हत्या का मामला, वाहन चेकिंग के दौर
हाइड्रा चालक दिलीप की हत्या से जुड़े दो शूटरों से गुरुवार रात को पुलिस की शाहपुर बंबा के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने दिलीप की पत्नी प्रगति के प्रेमी अनुराग के मौसेरे भाई श्यामू उर्फ दुर्लभ यादव व शिवम को पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में श्यामू ने तमंचे की बट से मारपीट की थी। इसके बाद दिलीप को गोली मारने की बात कुबूल की है। पुलिस ने उपचार करवाने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने शूटरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
8 of 15
औरैया की कातिल दुल्हन
- फोटो : amar ujala
बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
शूटरों के आने की जानकारी पर गुरुवार रात को सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा स्वाट टीम के साथ शाहपुर बंबा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। देर रात को वहां से गुजर रहे दो युवक पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों युवकों के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी सहार ले गई। वहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चिचौली रेफर कर दिलीप हत्याकांड में शामिल दिया गया।
9 of 15
auraiya murder case
- फोटो : अमर उजाला
दो लाख रुपये में हत्या करने का सौदा
पूछताछ में दोनों शूटर ने अपने नाम चमरौआ निवासी दुर्लभ उर्फ पिंटू उर्फ श्यामू यादव व शिवम यादव बताए। दुर्लभ ने पुलिस को बताया कि मौसेरे भाई अनुराग व उसकी प्रेमिका प्रगति ने उसको दो लाख रुपये में दिलीप की हत्या करने का ऑफर दिया था। रुपयों के लालच में आकर उसने अपने चचेरे भाई शिवम और दोस्त रामजी नागर के साथ हत्या करने की सुपारी ले ली।
10 of 15
auraiya murder case
- फोटो : amar ujala
खेत में पोल लगवाने का झांसा दिया
अनुराग ने दिलीप की पहचान करवा दी। इसके बाद उन्होंने एक बाइक को घटना को अंजाम देने के लिए सुनियोजित स्थान पर छिपा दिया था। इसके बाद दूसरी बाइक पर तीनों लोग दिलीप के पास पहुंचे और खेत में पोल लगवाने का झांसा देकर उसे साथ ले गए। पलिया गांव स्थित पटना नहर पुल के पास गेहूं के खेत में पहुंचने पर उन्होंने दिलीप पर तमंचों की बट से हमला कर दिया। दिलीप के हाथापाई करने पर उसने दिलीप के सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। दिलीप के खेत में गिरने पर वह लोग उसे मरा समझ कर बाइक लेकर भाग निकले।
11 of 15
प्रेमी अनुराग के संग प्रगति।
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि दिलीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 चोट मिलीं थीं। उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी और तमंचे की बट से मारपीट में सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पकड़े गए दोनों घायल शूटरों को उपचार के बाद जेल भेजा गया है। मामले में अन्य लोगों के संलिप्त होने की भी जांच की जा रही है।
12 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दिलीप हत्याकांड के खुलासे में शूटर रामजी ने अन्य आरोपियों की शिनाख्त की थी। पहचान पर अन्य आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। चमरौआ प्रधान रामू यादव व राहुल की संलिप्तता को लेकर साक्ष्यों का संकलन जारी हैं। दोनों फरार हैं। दोनों की पुलिस तलाश में जुटी है। पंकज मिश्रा, थानाध्यक्ष सहार
13 of 15
Auraiya murder
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में सौरभ राजपूत जैसा हत्याकांड
5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है। इसके अलावा हाइड्रा चालक दिलीप की हत्या से जुड़े दो शूटरों से गुरुवार रात को पुलिस की शाहपुर बंबा के पास मुठभेड़ हो गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
14 of 15
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को शूटरों ने किया हमला
19 मार्च को मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है।
दिलीप के परिवार के चलते हैं 12 हाइड्रा और 10 क्रेन
उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा।