डेमो पिक
कौशांबी से युवती को खरीदकर बुलंदशहर के सिकंदरा कस्बे ले जाने के मामले में शनिवार को दिनभर थाने में पंचायत चलती रही। लेकिन नतीजा सिफर रहा। परिजन बेचने के आरोप से इनकार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में पूछताछ चल रही है। मालूम हो कि कौशाबी जिले की युवती को कुछ लोग संगम एक्सप्रेस से बुलंदशहर ले जा रहे थे।