फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढ़ रहे हैं सपनों का आशियाना!, तो आपके लिए हो सकता है ये बेहतर विकल्प, यहां हो रही है नीलामी

Mon, 06 Aug 2018 08:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
अगर आप भी अपने सपनों का आशियानां ढूंढ़ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खुशखबरी देने वाली हो सकती है। 16 अगस्त को होने वाली संपत्तियों की नीलामी में आपकी तलाश पूरी हो सकती है। इसके लिए आपको 14 अगस्त तक पंजीकरण करवाना होगा। इस नीलामी में  व्यावसायिक प्लाट, मकान और कुछ फ्लैट्स की भी बोली लगेगी। पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कानपुर महानगर के आवास विकास परिषद के कल्याणपुर स्थित कार्यालय में 16 अगस्त को संपत्तियों की नीलामी होगी। पूर्व में न बिकी संपत्तियों के साथ ही हंसपुरम योजना के 13 मकान भी नीलाम किए जाएंगे। इनमें से दो पहली बार शामिल किए गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
108.50 वर्गमीटर वाले इन मकानों का आरक्षित मूल्य 28.48 लाख रुपये रखा गया है। इस बार नीलामी में आवासीय की तुलना में बड़े व्यावसायिक प्लाट अधिक संख्या में शामिल किए गए हैं। परिषद अधिकारी कई साल से अटके गंगा इन्क्लेव और ब्रह्मावर्त अपार्टमेंट के 285 फ्लैटों को भी बेचने की कोशिश करेंगे।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
ब्रह्मावर्त अपार्टमेंट (जी-3) के 43 (कीमत करीब 47.11 लाख से 54.41 लाख रुपये) और गंगा इंक्लेव के 242 (कीमत करीब 43 लाख से 57 लाख रुपये) फ्लैटों का आवंटन प्रस्तावित है। इन्हें खरीदने के इच्छुक लोगों को 14 अगस्त तक पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें