कन्नौज में पुलिस की गिरफ्त में आए चार संदिग्ध कश्मीरी युवकों से लखनऊ से आई एटीएस टीम ने तीन घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद टीम ने संदिग्धों के मोबाइल की कॉल डिटेल की जानकारी ली। जांच पड़ताल के बाद ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे इनका किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होना साबित हो सके।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
एटीएस टीम के साथ संदिग्ध कश्मीरी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी एटीएस टीम सतर्कता बरत रही है। टीम सोमवार को इनके बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाएगी। इन्होंने जिन लोगों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया है, उनके भी खाते चेक किए जाएंगे। इससे पता लग सकेगा कि इनके भेजे गए रुपये सही जगह लग रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
कन्नौज एसएसपी को जानकारी देते एटीएस प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात खुफिया विभाग की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कश्मीर के पुंछ जिले में रहने वाले चार संदिग्धों को मानीमऊ के मियागंज गांव से हिरासत में लिया था। आईबी और एलआईयू की पूछताछ के दौरान चारों ने दो मदरसों के निर्माण के लिए चंदा मांगने के लिए शामली, मेरठ, संभल, मुरादाबाद होते हुए कन्नौज पहुंचने की बात कही थी।
4 of 5
एटीएस टीम के साथ संदिग्ध कश्मीरी
- फोटो : अमर उजाला
इसकी कश्मीर पुलिस ने तस्दीक भी की है। शनिवार को लखनऊ से पहुंची एटीएस की पांच सदस्यीय टीम ने सदर कोतवाली में तीन घंटे तक चारों संदिग्धों से अलग-अलग और सामूहिक रूप से पूछताछ की। इसके बाद टीम ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, परिवार के बारे में जानकारी जुटाई।
कन्नौज कोतवाली में बैठे कश्मीरी
- फोटो : अमर उजाला
जीवन-यापन, आय के स्रोत के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक अभी तक कोई ऐसा तथ्य सामने नहीं आया, जिससे इनका आपराधिक वारदातों का कनेक्शन मिल सके। फिलहाल एटीएस टीम, आईबी और एलआईयू की टीमों के साथ छानबीन में जुटी है।