आईएसआईएस की विचारधारा से प्रभावित प्रदेश के 16 लड़कों पर एटीएस की नजर है। इनमें से चार युवक जेल में है और 12 अपने घर मे रह रहे हैं। यूपी एटीएस इन सभी की गतिविधियों को वॉच कर रही है। इन युवकों को डी-रेडिकलाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
2 of 10
डेमो पिक
एटीएस अफसर इन युवकों को धर्म गुरुओं के मिलवाकर धर्म का सही तरीका बताने का प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं उन्हें स्किल डवलपमेंट जुड़े कोर्स करवाने का प्रयास भी हो रहा है।
विज्ञापन
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
3 of 10
डेमो पिक
एटीएस सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के कई नव जवानों को सोशल मीडिया के माध्यम से जेहादी बनाने की कोशिश की गई है। एटीएस ने इन युवकों को चिन्हित कर लिया है। पिछले साल एटीएस ने एक बड़े माड्यूल का खुलासा भी किया था। तभी से एटीएस इन युवकों पर नजर रख रही है।
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
4 of 10
डेमो पिक
कानपुर में आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि सभी 16 संदिग्ध युवकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जेल और घरों में रह रहे युवकों से एटीएस लगातार संपर्क में है। इन युवाओं को धर्म गुरुओं से मिलवा कर धर्म का सही रास्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
5 of 10
डेमो पिक
आईएसआईएस की विचारधार से बिगड़े लड़कों को स्किल डवलपमेंट से जुड़े कोर्स कराए जा रहे हैं। जेल में बंद युवकों के छूटने के बाद उनकी नौकरी के बारे में विचार किया जाएगा। बकौल आईजी बेरोजगार युवकों को पैसों का लालच देकर आतंकी संगठनों से जोड़ने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
6 of 10
डेमो पिक
सोशल मीडिया के जरिए ऐसे युवकों को आतंकी संगठन के लोग जोड़ने की कोशिश हो रही है। इस लोगोंसे टेलीग्राम मैसेंजर से बातचीत की जा रही है। ऐेसे सभी युवकों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
7 of 10
डेमो पिक
आईएसआईएस के संदिग्ध गुर्गे आतिफ और उसकेसाथियों से जुड़े और युवकों के बारे में एटीएस को जानकारी मिली है। इनकी तलाश में एटीएस ने शहर और आसपास के जिलों में छापेमारी की है। एटीएस के हाथ कोई लगा या नहीं। इस बारे में अफसर कुछ भी बताने को राजी नहीं है।
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
8 of 10
डेमो पिक
उधर, भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों को लखनऊ एटीएस मंगलवार को कानपुर लेकर आई। यहां उनके निशानदेही पर गुपचुप तरीके कुछ स्थानों में छापेमारी की, लेकिन कुछ पकड़ा गया या बरामद हुआ। इसका पता नहीं चला है।
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
9 of 10
डेमो पिक
एमपी में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ब्लास्ट के मामले में चकेरी के गंगा विहार केडीए निवासी आतिफ, मनोहर नगर जाजमऊ के रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी गौस मोहम्मद खान, केडीए कालोनी के दानिश और फैसल, अनवरगंज डिप्टी पड़ाव के अजहर और इटावा के रॉकी, जयवीर, फखरेआलम, और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। जबकि मनोहर नगर जाजमऊ के सैफुल्लाह को एटीएस ने लखनऊ में मुठभेड़ में मार गिराया था।
‘आतंकी विचारधारा’ से बिगड़े 16 लड़कों को इस तरह सुधारने का हो रहा प्रयास
10 of 10
डेमो पिक
एटीएस लखनऊ ने फैसल और गौस मोहम्मद खान समेत कानपुर, इटावा में पकड़े गए सभी आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया था। सूत्रों की मानें तो एटीएस आरोपियों को लेकर शहर आईए। यहां उनकेसाथियों केबारे में पता लगाया। कुछ सामान की बरामदगी का प्रयास किया। एटीएस ने पुलिस संग कानपुर के कोहना, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, बाबूपुरवा, चमनगंज और चकेरी क्षेत्र में कई स्थानों पर छामेपारी की पर सफलता मिली या नहीं। इस बारे में अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।