फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साथियों संग रह रहा था हिजबुल आतंकी, 'पुलिस का सिरदर्द' फरार आतंकवादी, कमरा लेते समय बोला कुछ ऐसा

Fri, 14 Sep 2018 08:12 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
इसी मकान में किराए पर रहने आया था आतंकी - फोटो : अमर उजाला
हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कमर उल-जमां उर्फ डॉ.हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन अपने दो साथियों के साथ कानपुर शहर के बाहरी एरिया में किराए के मकान में रह रहा था। कमर उज-जमां के यहां छिपे होने की भनक खुफिया और पुलिस को नहीं लगी। बृहस्पतिवार सुबह एटीएस की टीम ने मकान में छापा मारकर आतंकी को दबोच लिया। एटीएस ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस अफसरों को नहीं दी और सीधे लखनऊ लेकर चली गई।





 
विज्ञापन

2 of 4
इसी मकान में किराए पर रहने आया था आतंकी - फोटो : अमर उजाला
असम के जमुनामुख, होजाई के सराक पिली गांव निवासी कमर उल-जमां उर्फ डॉ.हुरैरा ने इसी साल अप्रैल में सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ अपना फोटो अपलोड किया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गया था। उल-मुजाहिदीन नाम से इसने डॉ. हुरैरा पोस्ट किया था। इसके बाद से यूपी एटीएस पूरे प्रदेश में उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि करीब दो महीने पहले कमर उल-जमां चकेरी मोड़, शिव नगर निवासी पार्षद का चुनाव लड़ चुके उजियारी लाल यादव के पास पहुंचा। उसने खुद को एक निजी संचार कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि टॉवरों की मरम्मत करता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
मकान मालिक उजियारी लाल से हो सकती है पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
कमर उल-जमां ने उजियारी लाल को अपनी बातों में फंसा कर 3500 रुपये प्रतिमाह किराए पर उनके मकान के प्रथम तल में एक कमरा किराए पर ले लिया। तब से यहीं पर रहता था। उसके साथ दो और लोग भी रहते हैं, जो अक्सर यहां आया-जाया करते थे। एनआईए की इनपुट और सर्विलांस की मदद से यूपी एटीएस की टीम ने सुबह करीब पांच बजे उजियारी लाल यादव के मकान में छापा मारा। टीम सीधे कमर उल-जमां के कमरे में गई और कमर उल-जमां को दबोच लिया। टीम ने कमरे से कुछ दस्तावेज, मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया।

 
विज्ञापन

4 of 4
हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी कमर उल-जमां
मकान में रहने वालों के अलावा मोहल्ले वालों व स्थानीय पुलिस अफसरों को  भनक तक नहीं लगी। शाम चार बजे तक सीओ कैंट और चकेरी थानाप्रभारी आतंकी की गिरफ्तारी की जानकारी होने से इनकार करते रहे। शाम चार बजे लखनऊ में डीजीपी ओपी सिंह के कानपुर के आतंकी की गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद स्थानीय अफसर हरकत में आए। शाम 4:30 बजे अहिरवां चौकी के दरोगा और सिपाही उजियारी लाल यादव के मकान में पहुंचे। इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा कर वहां से हटाया। रात तक उजियारी लाल यादव के घर के बाहर लोग जमे रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें