दो दिन से कड़की झेल रहे लोग शुक्रवार सुबह होते ही पैसे निकलवाने के लिए एटीएम की ओर दौड़ते दिखाई दिए। सरकारी एलान के मुताबिक दो दिन एटीएम बंद रहने के बाद आज पुन: उन्हें खोला जाना था। इसलिए सुबह सात बजे से ही शहर के अधिकतर एटीएम पर भारी भीड़ जमा हो गई। जरूरतमंद पैसे निकलवाने के लिए एटीएम के बाहर लंबी कतारें लगाकर खड़े हो गए। दो दिन जिन लोगों ने फुटकर पैसों के अभाव में मुश्किलें झेली वे आपस में इनका जिक्र करते नजर आए। तकरीबन 10 बजे तक शहर के तमाम एटीएम खुल गए।
विज्ञापन
जरुरतमंद एटीएम खुलने से पहले पहुंचे
2 of 4
दबौली में एसबीआई एटीएम के बाहर पैसे निकालने वालों की कतार
- फोटो : ओ पी वाधवानी
उधर, कई लोग ऐसे भी थे, जो सुबह एटीएम बंद होने से घबराए और परेशान थे। ये लोग बैंक के गार्ड से बार-बार एटीएम खुलने के बारे में पूछते नजर आए। सुबह 8 बजे कानपुर के रतनलाल नगर में एसबीआई और आईसीआई बैंकों का एटीएम बंद मिला। वहीं सुबह 7 बजे किदवई नगर का एसबीआई एटीएम बंद देख लोग वापस घरों की ओर लौट गए। सुरचना में एक्सिस बैंक का एटीएम तो खुला मिला लेकिन भयंकर भीड़ नजर आई। दबौली में एसबीआई के एटीएम के बाहर भीड़ जमा मिली।
विज्ञापन
भीड़ से गड़बड़ाई बैंकों की स्थिति
3 of 4
किदवई नगर बैंक के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
500 और 1000 के नोटों को बदलने के लिए उतावले लोगों के चलते बैंकों की स्थिति गड़बड़ा गई। लोग बैंक खुलने के घंटों पहले से ही लंबी कतार लगाकर खड़े थे। पीएनबी, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक,आईसीआई, सैंट्रल बैंक और अन्य बैंकों में ताले खुलते ही नकदी जमा करने व नोट बदलवाने के लिए मारामारी मच गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ ही बैंक के सुरक्षाकर्मी पसीना बहाते दिखाई दिए। कई बैंकों के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिस पर 24 नवंबर तक केवल एक ही बार नोट बदले जाने की सूचना लिखी है।