फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः 11 आचार्यों के मंत्रोच्चार के साथ अटल अस्थि विसर्जन, इन जगहों से निकलेगी यात्रा 

Fri, 24 Aug 2018 10:43 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
अटल अस्थि कलश यात्रा
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे कानपुर के जाजमऊ पहुंच में जाएगी। यहां से यह यात्रा बिठूर के लिए रवाना होगी। 34.7 किमी लंबी यह यात्रा कहीं नहीं रुकेगी। अस्थि कलश यात्रा पर रास्तेभर पुष्प वर्षा होती रहेगी। यात्रा के आगे दोपहिया वाहन पर भाजपा युवा मोर्चा के दो कार्यकर्ता ‘अटल सैनिक’ के रूप में पायलटिंग करेंगे। बिठूर के पत्थरघाट पर 11 आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चर के साथ गंगाजल में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

 

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
बिठूर में अस्थि विसर्जन स्थल पर हुई गंगा आरती
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा, भाजपा के संगठन मंत्री देवेश कोरी अस्थि कलश यात्रा लेकर सुबह 11 बजे जाजमऊ पहुंचेंगे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, सतीश महाना, अर्चना पांडेय और सुरेश खन्ना भी रहेंगे। यात्रा धीमी गति से चलेगी। इससे सभी लोगों को अटल जी के अस्थि कलश को नमन और पुष्पांजलि का मौका मिलेगा। अस्थि कलश यात्रा की तैयारी के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने गुुरुवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की।
 
विज्ञापन

3 of 10
atal bihari vajpayee - फोटो : amar ujala

बैठक में यात्रा रूट पर पड़ने वाले प्रत्येक भाजपा मंडल क्षेत्र के निर्धारित स्थल पर जिले के दो मंडल प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। पायलटिंग करने वाले अटल सैनिकों के अलावा सभी कार्यकर्ता रैली में चार पहिया वाहन से चलेंगे। बैठक में कहा गया कि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए जिससे कोई भी व्यक्ति अपने राजनेता के अस्थि कलश को नमन करने और पुष्पांजलि देने से वंचित न रह जाए। बैठक में सुनील बजाज, अभिषेक कुमार, जगदीश तिवारी, आकाश शुक्ल, वीरेश त्रिपाठी, रंजीत भदौरिया, केके तिवारी, रमाशंकर अग्रहरि, श्यामू तिवारी आदि मौजूद थे। 
 

4 of 10
atal bihari vajpayee - फोटो : amar ujala
आज यहां रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इधर से निकलने से बचे
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को कानपुर शहर आ रही है। यात्रा के मद्देनजर कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक लागू रहेगा। अगर बहुत जरूरी न होने तो डायवर्जन वाले रास्तों पर जाने से बचेें वरना जाम में फंस सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
atal bihari vajpayee - फोटो : amar ujala
यहां रहेगा डायवर्जन
जाजमऊ गंगापुल : लखनऊ से उन्नाव होकर कानपुर जाने वाले वाहन बदरका मोड़ (अचलगंज) से कानपुर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बदरका मोड़ से गंगा बैराज होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 10
atal bihari
लालबंगला मार्केट: रामादेवी व जाजमऊ से आने वाले वाहन लालबंगला की तरफ नहीं जा सकेंगे। जाजमऊ की ओर से आने वाले वाहन रामादेवी होकर गंतव्य को जाएंगे। रामादेवी से जाजमऊ की ओर जाने वाले वाहन जेेके प्रथम से होकर गंतव्य को जाएंगे।
राकेट तिराहा : रेलबाजार से राकेट तिराहा की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। ये वाहन शिव नारायण टंडन सेतु पर न जाकर छावनी हॉस्पिटल तिराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे। फूलबाग की तरफ से नरौना होकर राकेट तिराहा की ओर जाने वाले वाहन पनचक्की चौराहे से आगे नहीं जा सकेगा। ये वाहन पनचककी चौराहे से जयपुरिया क्रॉसिंग से होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
 
विज्ञापन

7 of 10
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी
नरौना चौराहा : राकेट तिराहा से नरौना होकर फूलबाग की ओर जाने वाले वाहन राकेट तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन खपरा मोहाल होकर गंतव्य को जाएंगे।
बड़ा चौराहा : फूलबाग से मेघदूत होकर बड़े चौराहे की तरफ जाने वाले वाहन मेघदूत तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मेघदूत तिराहे से दाहिनी तरफ से होकर वीआईपी रोड से जा सकेंगे।
 

8 of 10
नगर निगम सदन की बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
कर्नलगंज से बजरिया : कर्नलगंज से बजरिया होकर मोतीझील की ओर जाने वाले वाहन बजरिया ढाल से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बजरिया ढाल से बाएं मुड़कर रामबाग से ब्रह्मनगर होकर गंतव्य को जा सकेंगे। मोतीझील से बजरिया होकर कर्नलगंज की तरफ जाने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन बेनाझाबर तिराहे से मुड़कर परशुराम वाटिका से छह बंगलिया होकर जाएंगे।
 

9 of 10
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी
गोल चौराहा से रावतपुर : कोकाकोला चौराहे से गोल चौराहा होकर रावतपुर जाने वाले वाहन कोकाकोला चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कोकाकोला से मोतीझील व नजीराबाद थाने के सामने से होकर गंतव्य को जाएंगे। यात्रा के वक्त गोल चौराहे पर जरूरत के मुताबिक वाहनों को कुछ समय के लिए रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
atal bihari vajpayee
कंपनी बाग चौराहा : वीआईपी रोड से रानीघाट होकर कंपनी बाग की तरफ जाने वाले वाहन रानीघाट चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रानीघाट चौराहे से मुड़कर राजीव पेट्रोल पंप होकर गंतव्य को जा सकेंगे। इसी तरह रावतपुर से कंपनी बाग की तरफ जाने वाले वाहन रावतपुर तिराहे से कंपनी बाग की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन रावतपुर तिराहे से जा सकेंगे।
कर्बला चौराहा : कर्बला चौराहे से विष्णुपुरी चौराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। ये वाहन कर्बला चौराहे से मैनावती मार्ग होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें