कानपुर के आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पेंसिल व रंगों से चित्रकारी करते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। हर लड़की व महिला को निडर व साहसी होना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
पेटिंग दिखाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उनके लिए कोई भी काम संभव नहीं है। वह हर काम करने में सक्षम हैं। बस जरूरत है तो स्वाभिमान को जगाने की और कुछ कर दिखाने की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नारी के लिए कुछ भी करना मुश्किल नहीं है। नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना पराक्रम दिखा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
चित्रकला प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूकता फैलाने का काम करें। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया आदि पर सुंदर चित्रकारी करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया।
4 of 6
चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राओं ने कहा मनुष्य के लिए जिस प्रकार हवा, पानी आवश्यक है उसी प्रकार स्वच्छता का होना भी जरूरी है। अत: हर मनुष्य को स्वच्छता का संकल्प लेते हुए अपने देश व समाज को स्वच्छ बनाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
चित्रकला प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, उसे सबसे पहले स्वयं के लिए अपनाएं। अत: प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छ भारत अभियान के लिए स्वयं से शुरूआत करे। अगर हमें समृद्धि और स्वास्थ्य चाहिए तो हमें स्वच्छता को अपनाना होगा। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी बनती है।
गंदगी से विभिन्न बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। स्वच्छता न केवल हमारे हर तरफ के लिए ही जरूरी नहीं होती है, बल्कि यह देश और राष्ट्र की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ बनाने के लिए केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं होती है। इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अहम भूमिका निभानी पडेगी।