फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तस्वीरों में देखें, कैसे इन मॉडल एयरक्राफ्ट्स के साथ उम्मीदों ने भरी उड़ान

Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अर्मापुर पीजी कालेज में एनसीसी एयरविंग का शुभारंभ - फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर के एसएएफ ग्राउंड में इन मॉडल एयरक्राफ्ट्स के साथ उम्मीदों ने उड़ान भरी। मौका था अर्मापुर पीजी कॉलेज में एयर मॉडल और एयर शो का। एनसीसी कैडेटों ने रिमोट से मॉडल एयरक्राफ्ट उड़ाए। कैडेटों ने हरक्यूलिस सी 1305, एसओ-3 एमकेआई, कंट्रोल लाइन एरोबिक, रिमोट कंट्रोल एरोपिट आदि उड़ाए। चकेरी एयर स्टेशन से आए विंग कमांडर जेपी राव ने एनसीसी कैडेटों को एयरक्राफ्ट उड़ाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही एयरफोर्स में कॅरियर बनाने की संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कॅरियर का सबसे अच्छा प्लेटफार्म

2 of 5
एयरक्राफ्ट मॉडल दिखाती छात्रा - फोटो : ओपी वाधवानी
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमके मौर्य संयुक्त महाप्रबंधक (प्रशासन) आयुध निर्माणी, चकेरी एयर स्टेशन से आए पी सुरेश बाबू, जेपी राव ने किया। इस दौरान सार्जेंट कमल गुप्ता ने बताया कि एनसीसी एयर विंग एयरफोर्स में कॅरियर बनाने का सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। 
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को मिलती है छूट

3 of 5
मॉडल दिखाते छात्रा - फोटो : ओपी वाधवानी
एयरो मॉडलिंग स्ट्रक्टर कपिल कौशिक ने बताया कि एयरविंग एनसीसी कैडेटों को रक्षा विभाग की विभिन्न यूनिटों की जानकारी देने के साथ ही देश सेवा और अनुशासन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

एयरविंग में तीन साल का प्रशिक्षण

4 of 5
एयरक्राफ्ट मॉडल दिखाते युवा - फोटो : ओपी वाधवानी
एयरविंग में तीन साल का सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले एनसीसी कैडेटों को भर्ती में छूट मिलती है। ए ग्रेड का सर्टिफिकेट पाने वाले को पांच प्रतिशत, बी वाले को आठ प्रतिशत और सी वाले को 10 प्रतिशत का ग्रेेस मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से लेकर धरती तक जोश ही जोश

5 of 5
एयरक्राफ्ट शो - फोटो : ओपी वाधवानी
एयरक्राफ्ट शो के दौरान युवाओं का उत्साह आसमान में देखने को मिला। स्टूडेंट ग्रुप्स का एयरक्राफ्ट जैसे-जैसे आसमान में करतब दिखा रहा था वैसे-वैसे युवाओं का जोश भी बढ़ता जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें