फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंड्रॉयड मोबाइल का संभलकर करें इस्तेमाल, ऑनलाइन क्राइम से बचने के लिए ये बातें जरूर ध्यान रखें

Sun, 21 Jan 2018 08:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- हरकोर्टियंस से आईजी बोले, संभल कर चलाओ मोबाइल
-- इंडक्शन प्रोग्राम में आइजी आलोक सिंह ने साइबर सिक्योरिटी पर दिए टिप्स
-- साइबर सिक्योरिटी पर किया सतर्क, डॉक्टर ने दी चिकित्सीय सलाह
विज्ञापन
1 of 4
इंडक्शन प्रोग्राम में आइजी आलोक सिंह ने साइबर सिक्योरिटी पर दिए टिप्स
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में शनिवार को  इंडक्शन प्रोग्राम के तहत आईजी रेंज आलोक सिंह ने हरकोर्टियंस से सीधा संवाद किया। साइबर सिक्योरिटी को लेकर कई बातें बताई। बोले, एंड्रायड मोबाइल अगर चलाते हो तो संभल कर चलाओ क्योंकि आपकी हर डिटेल हैकर चुरा सकता है। आईजी ने बताया कि कोई भी एप डाउनलोड करते समय फोटो व अन्य चीजों को इंक्रिप्टेड रखें। इससे काफी हद तक आपके मोबाइल का डाटा सेव रहेगा।
 
विज्ञापन

2 of 4
साइबर सिक्योरिटी पर किया सतर्क, डॉक्टर ने दी चिकित्सीय सलाह
आईजी ने बैंकिंग के ऑनलाइन क्राइम रोकने के लिए हरकोर्टियंस को तकनीक तैयार करने के लिए कहा। इसके पूर्व कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, आईजी आलोक सिंह, आभा सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल के डॉ. संजय कुमार गुप्ता, प्रो. रामनरेश ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सावधानी बरतें और मेंटल स्ट्रेस से रहें दूर

3 of 4
हरकोर्टियंस से आईजी बोले, संभल कर चलाओ मोबाइल
आभा सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने छात्रों को चिकित्सीय टिप्स दिए। बोले, पढ़ार्द में अक्सर छात्र टेंशन में चले जाते हैं। इससे बचना चाहिए। पढ़ाई को आप जबतक एंज्वाय नहीं करोगे तबतक आपकी टेंशन दूर नहीं होगी। टेंशन दूर रखने के लिए रोजाना योग व व्यायायाम करें। पढ़ाई के बीच अन्य गतिविधियों में जरूर शामिल हों। इससे आप खुद को मेंटल स्ट्रेस से दूर रख पाएंगे।
 
विज्ञापन

अपना अधिकार जानिए और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाइए

4 of 4
डेमो पिक
इंडक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिमिनल अधिवक्ता कमलेश कुमार पाठक ने छात्रों को उनके मूल अधिकारों से परिचित कराया। बोले, आप जबतक अपना अधिकार नहीं जानेंगे तबतक दूसरों से दबे रहेंगे। इसलिए अपना अधिकार जानिए और हर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाइए। दूसरों को भी अगर आप किसी समस्या में देखते हैं तो एक नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए उनकी मदद करिए। कमलेश ने छात्राओं को भी महिला हिंसा, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें