लोकसभा चुनाव 2019 में चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को यूपी की 13 सीटों पर होनी है जिसके लिए 27 अप्रैल की शाम से ही नेताओं के चुनाव प्रचार पर आयोग ने रोक लगा दी थी। ऐसे में अब चित्रकूट में पांचवें चरण में वोटिंग होगी जिसके लिए चुनावी जनसभाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा, कांग्रेस, सपा -बसपा गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की सभाएं शुरू हो गईं। सभाओं में स्थानीय समस्याओं की चर्चा न होकर राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे उठाए जा रहे हैं जिससे जनता में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से आम जनमानस को उम्मीद है कि क्षेत्र में किसान, रोजगार, मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य व पानी की समस्याओं पर बात कर इनका हल निकाला जाएगा।
4 of 5
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : Twitter Congress @INCIndia
जिले में पेयजल, सिंचाई, बेरोजगारी, दस्यु समस्या सहित कई अन्य समस्याएं हैं जिससे यहां के निवासी परेशान हैं। गरीबी के कारण कुपोषित बच्चे पैदा हो रहे हैं। स्वच्छ पानी न मिलने से बीमारी फैल रही हैं। रोजगार के साधन न मिलने से अधिकतर गांव के युवक पलायन कर गए हैं।
अखिलेश यादव और मायावती फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सभाओं में ऐसे मुद्दे नहीं उठाएं जा रहे। 29 अप्रैल को एक बार फिर से भाजपा की सभा होने जा रही है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी 29 अप्रैल को सभा को संबोधित करेंगी। सपा व बसपा की भी बड़ी सभा होने जा रही है। यहां के मतदाता उम्मीद लगाएं हैं कि इस बार की सभाओं में स्थानीय मुद्दे भी छाएं रहेंगे और स्थानीय समस्याओं के समाधान की पहल होगी।