फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का तीखा वार... जैसा हश्र उन लड़कों का हुआ था वही हाल होगा बुआ-भतीजे का

Thu, 31 Jan 2019 08:57 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के साथ सपा-बसपा गठबंधन पर भी जमकर आग उगली। इसी के साथ उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जल्द ही शुरू होने की बात भी कही। शाह ने कहा कि राम मंदिर उनका चुनावी मुद्दा नहीं फिर भी देश की आस्था मंदिर से जुड़ी है, इसलिए मंदिर निर्माण जल्द होगा। 


 
'अखिलेश' 'बाबर' और 'राम मंदिर' पर केशव के बोल, 'नाच देखने वाले कुंभ क्या जानें' एक तंज ये भी
विज्ञापन

2 of 6
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी के वकील मंदिर निर्माण पर होने वाले फैसले में जानबूझकर अड़ंगा लगाते हैँ। कांग्रेस चाहती है कि मंदिर अगर बने भी तो 2019 के बाद, लेकिन भाजपा सरकार मंदिर को जल्द से जल्द बनाना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 6
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए यूपी में गठबंधन हुआ है। पिछले चुनाव में भी यूपी के दो लड़के (राहुल, अखिलेश) गठबंधन लेकर आए थे। जैसा हश्र उन लड़कों का हुआ, वही हाल इस बार बुआ-भतीजे का होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि इस बार यूपी से 74 सीटें जीतकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।

4 of 6
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा को उन्होंने स्वार्थ से प्रेरित बताया। कहा कि यह यूपी का विकास रोकने और जातिवाद से जुड़ा गठबंधन है। शाह ने कहा कि वह चाहते हैं कि दो नहीं चारों इकट्ठा हो जाएं फिर भी भाजपा को केंद्र में सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बेहतर हो गई है। सपा बसपा की सरकारों में कोई लड़की किसी शादी में गहने पहनकर जाने से डरती थी। अब अपराधी डरे-डरे भाग रहे हैँ। भाजपा उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों की हिमायत कर रही है। कहा कि घुसपैठिए विपक्षियों के लिए वोट बैंक बने हैं। घुसपैठियों को उन्होंने विपक्षियों को मौसेरा भाई बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगली बार मोदी सरकार आती है तो पूरे देश से घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा।

'अखिलेश' 'बाबर' और 'राम मंदिर' पर केशव के बोल, 'नाच देखने वाले कुंभ क्या जानें' एक तंज ये भी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें