फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अमित शाह की यूपी में पहली रणनीतिक बैठक, निशाने पर ये 10 सीटें, राजनीति में हलचल

Sat, 13 Apr 2019 08:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी ,अमित शाह फाइल फोटो
कन्नौज सहित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति बनाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय आज कानपुर आ रहे हैं। इनके साथ प्रदेश लोकसभा प्रभारी जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की सूचना है। अभी इन दोनों के आने का प्रोटोकॉल शुक्रवार शाम तक नहीं आया था। 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी फाइल फोटो
इस लोकसभा चुनाव में शाह की यूपी में यह पहली रणनीतिक बैठक है। बैठक के लिए लैंडमार्क होटल की दो मंजिलों को बुक किया गया है। शाह शाम को करीब साढ़े चार बजे यहां पहुंचेंगे। बाकी नेता भी इसी के आसपास कानपुर आ जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी फाइल फोटो
रात दो बजे तक बैठक चलने की बात कही जा रही है। इस बैठक में सभी लोकसभा क्षेत्र से संयोजक और प्रभारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी बुलाए गए हैं। इसके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में रहने वाले पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों को बैठक में रहने को कहा गया है।

4 of 5
सीएम योगी ,अमित शाह फाइल फोटो
इस तरह से करीब 80 लोगों की बैठक होगी, जिसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। किस सीट को कैसे जीतना है, कौन-कौन से तरीके अपनाए जाने हैं, कहां किस मुद्दे को हवा देनी है, इन सभी पर मंथन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेपी नड्डा फाइल फोटो
क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष भी इस बैठक में विशेष भूमिका में होंगे। पार्टी की बैठक की तैयारी को लेकर सुबह से स्थानीय स्तर पर पदाधिकारियों की बैठकें चलीं। बताया गया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें