एक्ट्रेस अमिषा पटेल पहुंचीं ग्रीनपार्क, बोलीं-‘उन्होंने बुलाया तो मैं कानपुर चली आई’
Fri, 12 May 2017 04:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
‘वंडरफुल, इतना सुंदर है कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम। मैंने इसका नाम काफी सुना था पर आज पहली बार इस ग्राउंड में आईपीएल मैच देख रही हूं।’ यह कहना है कि अभिनेत्री अमिषा पटेल का।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
अमिषा ने कहा कि ‘उन्होंने बुलाया तो मैं कानपुर चली आई। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा’।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
डायरेक्टर पवेलियन के लाउंज में अमिषा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी भी आईपीएल टीम की फैन नहीं हूं। जिसका नाम लेकर आपको बताऊं।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
मुझे आईपीएल की सभी टीमों का खेल अच्छा लगता है। मैं किसी भी टीम को सपोट करने नहीं आई हूं। सिर्फ मैच का इंज्वाय करने कानपुर आई हूं।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
अमिषा पटेल अपने कैजुअल लुक जींस टी शर्ट में फैंस का इस्तकबाल करते हुए नजर आईं।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनी अमिषा पटेल कि दो नई फिल्में इस साल रिलीज होने वाली है। अमिषा के होम प्रोडेक्शन से बन रही दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में दिख सकती है।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
‘देसी मैजिक’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ टाइटल से अमिषा पटेल की दोनों फिल्म साल 2017 के अंत तक रिलीज हो जाएंगी। इसमें एक फिल्म में उनका डबल रोल है।
अमिषा पटेल
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला कानपुर
अमिषा पटेल आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला के बुलावे पर गुजरात लायंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल मुकाबला देखने कानपुर आई हुई थीं।