अलहदा है शहर का नजारा....बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। हर किसी की जुबां पर बस एक ही नारा ‘मां तुझे प्रणाम’। यह सब कुछ हो रहा है अमर उजाला और जिला प्रशासन की खास प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में। पिछले 14 वर्षों से निकल रही इस रैली की दूरी इस बार करीब 28 किलोमीटर है।
विज्ञापन
2 of 5
'मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
रैली की शुरुआत बुधवार 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को मोतीझील से सुबह 10 बजे होगी। इस दौरान सांसद मुरली मनोहर जोशी, एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अखिलेश कुमार सहित शहर की कई सम्मानित हस्तियां मौजूद रहेंगी। यहां सुबह आठ बजे से रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके बाद यहीं पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद रैली शुरू होगी। रैली में इस बार आर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री की झांकी भी शामिल होंगी। इस दौरान कृष्णा ग्रुप की ओर से आर्मी सांग, कोरियोग्राफर राहुल वर्मा की ओर से वंदे मात्रम और स्पीड पेंटर अमित वर्मा की देशभक्ति थीम पर प्रस्तुति की होगी।
विज्ञापन
3 of 5
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
झांकियां ही झांकियां
रैली में 50 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। इसमें स्कूल, कॉलेज, आईआईटी, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों की झांकियां रहेंगी। शहर के कई उद्योगपति, व्यापारी, सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग रैली का जगह जगह भव्य स्वागत करेंगे। इसके लिए 14 तारीख की रात से ही स्टॉल लगना शुरू हो गए हैं। संगठनों ने जगह जगह रैली से संबंधित होर्डिंग्स लगाई हैं। इस बार कई संगठनों ने चौराहों की भी सजावट की है। यदि आप भी रैली में भारत माता का स्वागत करना चाहते हैं तो रैली रूट पर अपना स्टॉल लगा सकते हैं।
4 of 5
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
एंबुलेंस और मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था
रैली में दो एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम रहेगी। इसके अलावा रैली में शामिल होने वालों के लिए शहर के कई हिस्सों में पब्लिक टॉयलेट की व्यवस्था कराई गई है। ये मोतीझील, कंपनी बाग चौराहा, रानी घाट, लेनिन पार्क पी रोड, 80 फीट रोड, बड़ा चौराहा, फूलबाग, घंटाघर, किदवई नगर, गौशाला चौराहा में मिलेंगे।
ये है रैली रूट
मोतीझील गेट से मधुराज हॉस्पिटल, दि चाट चौराहा, गैस्टो लिवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनी बाग चौराहा, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलक नगर, आर्यनगर चौराहा, बेनाझावर चौकी, हर्षनगर पेट्रोल पंप, अशोक नगर होते हुए यूनाइटेड बैंक तिराहा, 80 फीट रोड, गुमटी नगर पांच, जरीब चौकी, सीसामऊ होते हुए बजरिया थाना, बकरमंडी चौराहा, चुन्नीगंज, लालइमली चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, फूलबाग, बिरहाना रोड, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवई नगर, बारादेवी, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला चौराहा, गोविंदपुरी नयापुल, फजलगंज चौराहा, मरियमपुर चौराहा होते हुए अमर उजाला कार्यालय पर रैली समाप्त होगी।