कानपुर सहित आपासस के 13 जिलों में जुमे पर शहर में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इटावा, औरैया, कन्नौज, उरई, कानपुर देहात, चित्रकूट, महोबा, हरदोई, बांदा, उन्नाव, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, जालौन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं कानपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। शहर और आसपास के जिलों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ-साथ आरएएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
500 दरोगा, 100 इंस्पेक्टर, दो हजार कांस्टेबल रहेंगे मुस्तैद
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन से भी होगी। सेना भी सक्रिय है। सोशल मीडिया संबंधी जानकारी जुटा पुलिस अधिकारियों से साझा किया है। अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को दो-दो कंपनी आरएएफ व आईटीबीपी, चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी एसएसबी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
आरएएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पीएसी के जवान भी तैनात
- फोटो : अमर उजाला
दो हजार सिपाही, पांच सौ दरोगा व सौ इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। जालौन और उन्नाव से अतिरिक्त पुलिस बल मंगा लिया गया है। एसपी ने बताया कि गुरुवार शाम से ही पुलिस बल ने अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। एसपी ने बताया कि सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। आईटीएमएस से भी इलाकों की निगरानी की जाएगी।
4 of 5
जालौन व उन्नाव से भी बुलाया गया पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मिलेट्री इंटेलीजेंस के अधिकारी लगातार इनपुट जुटा रहे हैं। गुरुवार को एक अधिकारी ने एडीजी से संपर्क कर बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, वीडियो व फोटो पोस्ट करने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया है। इस पर पुलिस के साइबर सेल ने इस संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
संवेदनशील इलाकों की निगरानी आज ड्रोन से भी होगी
- फोटो : अमर उजाला
बॉडी वार्न कैमरों का होगा इस्तेमाल
पुलिस अधिकारियों समेत करीब दो सौ पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे दिए गए हैं। ड्यूटी के वक्त वह इन कैमरों से लैस रहेंगे। इस कैमरे में क्षेत्र की हर गतिविधि कैद होगी। अगर किसी ने कोई खुराफात करने की कोशिश की, तो उसकी हरकत कैमरे में कैद हो जाएगी, जिससे वह आसानी से पकड़ में आ जाएगा।