आईआईटी कानपुर में दो दिवसीय ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ का रविवार को समापन हो गया। इस स्टार्टअप क्लास में एक डिवाइस चर्चा का विषय बनी रही। जानें ये डिवाइस कैसे करती है ये काम...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर के एल्युमनाई एसोसिएशन, एंटरप्रिन्योरशिप सेल और टाईयूपी की ओर से आयोजित ‘स्टार्टअप मास्टर क्लास’ का मुख्य मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। इसके हेड अजय त्रिवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर ऑक्सेन फार्म सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड का स्टार्टअप रहा। ऑक्सेन कंपनी में निवेशक पांच से दस करोड़ रुपये निवेश करेंगे। दूसरे नंबर पर प्रोसॉक इनोवेटर कंपनी रही।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
प्रोसॉक के फाउंडर ने मेंटरशिप की डिमांड की थी इसलिए उन्हें मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दो कंपनियां रहीं। इनमें कृतसनम टेक्नोलॉजी और पार्थमेश कांत एगोस रहे। इन दोनों कंपनियों पर दो से पांच करोड़ रुपये का निवेश होगा।
4 of 5
डेमो पिक
किसानों को खेती के साधन उपलब्ध करा रहे
पहला स्थान हासिल करने वाली कंपनी ऑक्सेन फार्म सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड किसानों को खेती का अत्याधुनिक मशीनें किराये पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के फाउंडर विश्वजीत सिन्हा ने बताया कि शुरूआत मध्य प्रदेश के मुशंगाबाद, विदिशा से की गई। अब यह कंपनी छत्तीसगढ़ के बालादे, यूपी के मैनपुरी और चंदौली जिलों में चल रही है। विश्वजीत मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से 2005 में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
आईआईटी से बीटेक कर रहे छात्र कौस्तुब मुनेंद्र ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिससे गाड़ी चलाते समय नींद आने पर अलार्म बज उठेगा। कौस्तुब की इस डिवाइस को हाल ही में सैमसंग इनोवेशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसके अलावा इस पर वृहद स्तर पर रिसर्च करने के लिए सैमसंग के सीटीओ ने अपने इनोवेशन लैब में आमंत्रित किया है। कौस्तुब ने स्टार्टअप मास्टर क्लास में इसका प्रेजेंटेशन दिया।