फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव डिंपल के साथ बोलेंगे भाजपा-कांग्रेस पर हमला, विरोधी दलों में मची इस बात की हलचल

Mon, 22 Apr 2019 01:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव 2019 में जीतने के लिए सभी पार्टियां हर रोज नए नए हथकंडे अपना रही हैं। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दल जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल यादव - फोटो : ट्विटर
यूपी में अपनी धाक फिर से जमाने के लिए बसपा ने समाजवार्दी पार्टी से हाथ मिलाया है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 अप्रैल को औरैया में दो स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, प्रदीप यादव और मीडिया प्रभारी अवधेश भदौरिया ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव औरैया में 23 अप्रैल को दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

4 of 5
पति अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
पहली जनसभा इटावा संसदीय सीट से प्रत्याशी कमलेश कठेरिया के समर्थन में कृषि उत्पादन मंडी समिति में करेंगे। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से एक बजे मंडी समिति पहुंचेगे और वहां से दो बजकर 15 मिनट पर जनसभा समाप्त कर ढाई बजे बिधूना तहसील के पीछे मैदान में कन्नौज पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल यादव के नामांकन में अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दावा किया कि इटावा संसदीय सीट इस बार हर हाल में समाजवादी पार्टी जीतेगी। कहा कि विरोधी दलों के नेता जान चुके हैं गठबंधन इस बार भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचेगा। इधर कृषि उत्पादन मंडी समिति में आयोजित जनसभा की तैयारियां में पार्टी के नेता जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें