फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को हो गई है जानवरों वाली ये बीमारी, 'जूता कांड' का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कुछ ऐसे ली चुटकी

Thu, 18 Apr 2019 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
डिंपल यादव, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने किसानों को चौकीदार बना दिया है। ठोकीदार आपस में एक दूसरे को ठोक रहे हैं। अच्छे दिनों की बात करने वाले अच्छे दिनों की चोरी कर ले गए। चौकीदार की चौकी छीननी है। भाजपा वालों को जानवरों वाली बीमारी हो गई है। गठबंधन की सरकार बनी तो पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा खत्म होगी। समाजवादी पेंशन तीन हजार रुपये की जाएगी। ये बातें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के तालग्राम रोड स्थित खेलकूद मैदान में हुई जनसभा के दौरान कही।
 
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : twitter
पत्नी और गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक घंटा देरी से दोपहर तीन बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि 29 तारीख को वोटों का तूफान आएगा। सपा-बसपा मिलकर साइकिल चलाएंगे। सपा सरकार ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर एक उदाहरण पेश किया है। भाजपा तो जीटी रोड तक नहीं बना पाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : twitter
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री कन्नौज में आए थे और अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन कहां गए वो अच्छे दिन। अच्छे दिनों की चोरी हुई है। नौजवान रोजगार तलाश रहा है। नौकरी नहीं है। किसानों की आय चोरी कर ली है। यूरिया की बोरी से पांच किलो खाद चोरी कर ली है। नोटबंदी में किसान बर्बाद हो गया है। आलू ने भी बर्बाद किया। कालाधन वापस आया नहीं और उद्योगपति भाग गए। देश में जब उद्योगपति ही नहीं रहेंगे तो रोजगार कौन देगा। 

4 of 6
अखिलेश यादव
सपा-बसपा-रालोद का यह गठबंधन नया देश और नया प्रधानमंत्री बनाएगा। भाजपा सरकार में देश का भविष्य नहीं दिखाई दे रहा है। जानवरों वाली गला घोंटू बीमारी भाजपा वालों को हो गई है। सपा सरकार आने पर पुलिस की भर्ती में 10वीं-12वीं पास करो, दौड़ लगाओ और नौकरी पाओ की नीति अपनाई जाएगी। परीक्षा प्रणाली खत्म की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
प्राइमरी स्कूलों में नौनिहालो का दूध, फल छीना गया है। स्वेटर मिले फट गए और जूता छोटा-बड़ा मिला। भाजपा सरकार ने समाजवादी पेंशन को बंद कर दिया। गठबंधन की सरकार बनने पर पेंशन तीन हजार रुपये की जाएगी। भाजपा से सावधान रहना है। एक्सप्रेस-वे पर सौरिख में कट देकर अपना नाम लिख दिया है। अस्पताल से डॉक्टर और दवाइयां गायब हैं। सभी काम रुक गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि तीन दल के गठबंधन के आगे 38 दलों के गठबंधन को क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि चाय बाले चौकीदार से सावधान रहना है। ठोकीदार आपस मे एक दूसरे को ठोक रहे है। सांसद ने विधायक को जमकर ठोका है। कार्यक्रम की शुरुआत मे सांसद डिंपल ने धोखेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा, आप लोगो का वोट देश की दिशा बदलेगा और यदि चूक हो गई तो देश पिछड जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें