फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का पीएम मोदी पर वार, बोले...‘विकास पूछ रहा है प्रधान जी को पद जाने का सदमा गहरा गया है क्या'

Sat, 30 Mar 2019 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के रण क्षेत्र में राजनीतिक दलों ने अपने खिलाड़ियों पर दांव लगाना शुरु कर दिया है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी की टक्कर सपा-बसपा गठबंधन से है।

 
विज्ञापन

2 of 5
मायावती, पीएम मोदी, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
भाजपा के साथ सपा-बसपा गठबंधन यूपी की हर सीट पर फूंक फूंक कर कदम रख रहा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है।


 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी अखिलेश यादव सीएम योगी (फाइल फोटो)
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा ‘विकास’ पूछ रहा है: प्रधान जी को अपना पद जाने का सदमा कुछ ज़्यादा गहरा गया है क्या? शायद तभी वो अपनी नकारात्मक रचनात्मकता से देश को बरबाद करने के बाद अब उसका प्रयोग बचकाने शब्द-निर्माण में कर रहे हैं। इस चुनाव में जनता उनका व भाजपा के अहंकार का ‘नशा’ तोड़ देगी।


 

4 of 5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटाे) - फोटो : amar ujala
इससे पहले अखिलेश यादव ने अपने साेशल मीडिया एकाउंट पर कहा कि 'विकास’ पूछ रहा है, 'भाजपा को आगामी चुनाव में उनके खिलाफ आने वाले नतीजों की खुफिया रिपोर्ट मिल गई है क्या?' शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है। आज भाजपा को हर गांव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव का ट्वीट
अखिलेश यादव भाजपा और पीएम मोदी पर वार करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ‘विकास’ पूछ रहा है, 'मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं?' भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुजुर्ग भी नहीं देंगे। भाजपा अंदर से टूट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें