फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी और CM योगी के खिलाफ 'अखिलेश यादव के 10 जुबानी तीर' कहीं हिला न दें सरकार!

Fri, 19 Jan 2018 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने औरैया में मौजूदा योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धान खरीद में यूपी सरकार ने किसानों को धोखा दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अखिलेश यादव
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मंहगाई बढ़ाती जा रही है, जीएसटी से व्यापारी परेशान और बाजार बर्बाद हैं।
 
विज्ञापन

3 of 10
अखिलेश यादव
बीजेपी सरकार ने युवाओं की नौकरियां छीन ली। हज सब्सिडी खत्म करने पर बोलते हुए कहाकि भाजपा सरकार ने सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए मथुरा, बरसाना सहित अन्य तीर्थस्थलों के विकास कार्यों को रोका, श्रवण यात्रा को भी रोका दिया।

4 of 10
अखिलेश यादव
भाजपा सरकार ने इज्जत घर को भगवा रंग में रंग कर धर्म का अपमान किया । योगी सरकार पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने बोला हमला कहा- जो हिन्दू धर्म का अपमान करते हों उन्हें अन्य धर्मों की चिंता नहीं हो सकता सपा सरकार द्वारा शुरू किए गए हिन्दू धर्मस्थलों के विकास कार्यों को जो सरकार रोक सकती है उससे हज सब्सिडी की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार किसान और नौजवान के सवाल पर फेल हुई है।
विज्ञापन

6 of 10
अखिलेश यादव
फैजाबाद, गोरखपुर के काम रोक दिए। अपने ही काम रोक दिए उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है सरकार ने अपनी मंशा सही नहीं दिखाई। 
विज्ञापन

7 of 10
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार केवल अमीरों की सरकार है गरीबों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। 

8 of 10
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा, मैं टेक्नोलॉजी को समझता हूं। हम जानना चाहते हैं कि ईवीएम खराब होती है तो उसमें ठीक क्या किया जाता है, जो ठीक किया जाता है, वह खराब भी तो किया जा सकता है। पेट्रोल पंपों, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड में गड़बड़ी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं?
 

9 of 10
अखिलेश यादव
भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब जनेश्वर मिश्र पार्क में न जाएं, इसलिए पार्क में प्रवेश पर फीस लगा रही है।
विज्ञापन

10 of 10
अखिलेश यादव
केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को किसानों की चिंता नहीं है। धान किसानों को सही कीमत नहीं मिली, गन्ना किसान पिट गया। बड़ी मात्रा में आलू सड़कर बर्बाद हो गया, किसानों को कीमत नहीं मिली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें