सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए भाजपा पर हमला करते हुए कहा 'चुनाव की घोषणा से जनता में नया उत्साह है। अब जनता किसानों की बदहाली, नौजवानों की बेरोजगारी और कारोबारियों की बर्बादी के लिए जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब देगी। बहुत हुआ भावनाओं से खिलवाड़, अब सत्तापक्ष को हवाई बातों के आसमान से उतरकर कड़वी जमीनी सच्चाई का सामना करना ही होगा'।