फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव में अपना गढ़ बचाने के लिए कूदेगी समाजवादी पार्टी, डिंपल नहीं लड़ेंगी चुनाव

Tue, 23 Jan 2018 09:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
प‌िता के साथ अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अख‌िलेश यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव लोकसभा का चुनाव मैनपुरी से लड़ेंगे। इसके साथ ही तय हो गया है कि अब डिंपल यादव कन्नौज से पार्टी की प्रत्याशी नहीं होंगी। समाजवादी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से नया प्रत्याशी खड़ा करेगी।

 

 

विज्ञापन

नेताजी मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

2 of 6
अखिलेश से बात करते नेता जी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्हाेंने अपनी भी इच्छा व्यक्त कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं तो कन्नौज से चुनाव लडऩा चाहता हूं, लेकिन अब इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी को ही लेना है।

 

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना गढ़ बचाना चाहती है

3 of 6
अखिलेश से बात करते हुए नेता जी

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना गढ़ बचाना चाहती है। अब मुलायम सिंह यादव को उनके पुराने क्षेत्र मैनपुरी से लोकसभा का प्रत्याशी बनाने की योजना बन गई है। इससे पहले आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह ने ऐलान किया था कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी से ही लड़ेंगे।

 2014 में मोदी लहर को कम करने के लिए आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था

4 of 6
अखिलेश यादव के साथ च‌िंतन की मुद्रा में नेता जी

मुलायम सिंह यादव ने  2014 में मोदी लहर को कम करने के लिए आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। इस दौरान पार्टी उनके गढ़ में ही कमजोर पड़ गई। 2017 के विधानसभा चुनाव और हाल ही के नगर निकाय चुनाव में पार्टी को गढ़ कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

 

विज्ञापन

पार्टी अपने गढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में खास ध्यान दे रही है

5 of 6
मुलायम स‌िंह यादव के साथ सपा अध्यक्ष

जिसके बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से लडऩे का फैसला लिया। अखिलेश यादव ने आज इस बात पर मुहर भी लगा दी कि पार्टी अपने गढ़ में आगामी लोकसभा चुनाव में खास ध्यान दे रही है। कन्नौज से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मौजूदा समय में सांसद हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी

6 of 6
नेता जी के साथ चलते अख‌िलेश
विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी। उन्होंने डिंपल यादव के सक्रिय राजनीति से किनारा करने की ओर भी इशारा किया किया। अब अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। अखिलेश कन्नौज से सांसद रह चुके हैं। उनके इस्तीफा देने के बाद डिंपल ने यहां से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें