फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अखिलेश यादव ने 'अमर उजाला संवाद' में दिए ये 10 बड़े बयान

Tue, 27 Mar 2018 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा/प्रशांत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 11
अखिलेश यादव
भाजपा में परिवारवाद भरा पड़ा है। हमने ये कहा कि डिंपल को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। क्या भाजपा ये कहेगी कि वो परिवार में किसी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। ये बयान अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद में दिए।  इसके अलावा अखिलेश ने अपने 10 बड़े बयानों से भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 



 
विज्ञापन

2 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
राज्यसभा का चुनाव 'इंतजाम' का चुनाव था। मैंने देखा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये भूल गए कि नवरात्र है और एक के बाद एक चार लड्डू खा गए।
 
विज्ञापन

3 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर व फूलपुर का चुनाव जनता का चुनाव था, जहां हमारी जीत हुई। जबकि राज्यसभा का चुनाव इंतजाम का चुनाव था।  
 

4 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने गठबंधन पर सारी बातें साफ कर दी। 
 
विज्ञापन

5 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि परिवारवाद की खिलाफत करने वाले कम से कम ये बात कहें कि वो अपने परिवार में किसी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हमारे राहुल गांधी के साथ संबंध काफी अच्छे हैं। क्योंकि हमारी उम्र लगभग बराबर है।
 
विज्ञापन

6 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
हम उन्हें समझते हैं वो हमें समझते हैं। कांग्रेस से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप क्या होगा। ये अभी नहीं कह सकते।

 
विज्ञापन

7 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश बोले कि समाजवादी सरकार ने सबसे ज्यादा फिल्में टैक्सफ्री की। अगर यूपी सरकार 10 करोड़ की छूट दे दे तो सबसे ज्यादा फिल्में यूपी में ही बनेंगी। 
 

8 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश बोले कि हम 2017 में इसलिए हारे क्योंकि वो श्मशान-कब्रिस्तान की बात करते रहे और हम अपनी गाय की वजह से हार गए।
 

9 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
आरक्षण पर अखिलेश बोले कि हम आरक्षण पर बात नहीं करते। हम कहते हैं कि हमारी गिनती करवा लो उसके हिसाब से हक और सम्मान दे दो। 
 

10 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
इससे पहले अखिलेश ने कहा कि मैं खाली वक्त में क्या करता हूं, ये नहीं बताऊंगा। नोटबंदी के बाद बड़े-बड़े लोग पैसे लेकर विदेश भाग गए। ये गरीबों का पैसा था। बढ़े हुए एनपीए के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं। यूएस टॉप-40 सुनता हूं क्योंकि ये सुनने पर ही आप आज की युवा पीढ़ी को समझ सकते हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश बोले कि 2019 के चुनाव में हम यही लेकर उतरेंगे कि पंद्रह लाख रुपये कहां हैं। किसानों की कर्जमाफी का क्या हुआ। इन्हीं सवालों से जनता समझ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें