फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की सभा में युवक ने लगाया जय श्रीराम का नारा, सपा नेताओं ने जमकर पीटा

Mon, 17 Feb 2020 08:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित सपा पार्टी कार्यालय में महिला सम्मेलन के दौरान जिस वक्त अखिलेश मंच पर भाषण दे रहे थे तभी एक युवक ने रोजगार पर सवाल पूछ लिया। अखिलेश ने उसे आगे आने को कहा। युवक जैसे ही मंच की बेरीकेडिंग के पास पहुंचा उसने जयश्रीराम बोल दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इस पर अखिलेश ने कहा कि हम तो विष्णु भगवान को भी मानते हैं, कृष्ण भगवान को भी मानते हैं, जरूरी है क्या यही बोलें। इसके बाद मौजूद सपा नेताओं ने उसे भाजपा कार्यकर्ता बताकर पीटना शुरू कर दिया। मौजूद पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया और बाहर निकाला। इस वाक्ये से अखिलेश इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने मंच की सुरक्षा में तैनात तालग्राम इंस्पेक्टर राजा दिनेश सिंह को जमकर फटकार लगा दी।
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
युवक जिसे अखिलेश ने बुलाया - फोटो : अमर उजाला
पूछा कि आखिर उनके रहते भाजपा का आदमी यहां तक कैसे पहुंच गया। उन्होंने युवक से जान का खतरा भी बताया। कहा कि युवक बैग टांगे था उसमें क्या था किसे क्या मालुम? उसका बैग चेक होना चाहिए। अखिलेश यही नहीं रुके, तालग्राम इंस्पेक्टर को चेतावनी दी कि जब तक वह उस युवक का नाम और पता नहीं बता देते तब तक वह कहीं नहीं जाएं।

 

4 of 5
सपा नेताओं ने युवक को पीटा तो पुलिस ने किया बीच बचाव - फोटो : अमर उजाला
भाषण समाप्त होने पर अखिलेश ने फिर युवक का नाम और पता इंस्पेक्टर से पूछ लिया। जब उन्होंने मंच से युवक का नाम और पता पूछ लिया तब भाषण समाप्त किया। तिर्वा में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह न समझे कि अपने कार्यकर्ता को भेजकर हमारी चुनावी जनसभा या कार्यक्रम खराब कर सकते हैं, वह भी कन्नौज में फिर कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे यह याद रखना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस युवक को बचाकर ले गई - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा अगर उनकी यही हरकत रही, सुधार नहीं हुआ, लोकतंत्र में यह परंपरा नहीं बदली तो वह भी कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। अखिलेश बोले मैं प्रशासन से कहूंगा कि उस लड़के को जेल में न डालें लेकिन कल उस लड़के को और उसके पिता जी को हम से मिला तो दें ताकि पता चले कि आखिर सभा क्यों खराब कर रहे हैं। सदर कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। युवक गुगरापुर का रहने वाला गोविंद शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला है। जो बीए करने के बाद एलएलबी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें