यूपी के मुख्यमंत्री/सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्मनगरी चित्रकूट में जनसभा के दौरान खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से बेहतर नेता बताया। ये हैं अखिलेश यादव के वो 10 बयान जिससे वह खुद को सबसे बेहतर और ईमानदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
2 of 11
अखिलेश यादव
केन्द्र सरकार ने कालेधन को लेकर जनता को लाइन में ही खड़ा कर दिया। लाइन के कारण कई लोगाें की मौत हो गयी। उनके परिजनों को समाजवादी सरकार की तरफ से दो दो लाख रूपये की मदद दी गई।
विज्ञापन
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
3 of 11
अखिलेश यादव
केंद्र सरकार अभी तक काला धन जमा होने का हिसाब नहीं दे पाई। पत्थर वाली बसपा सरकार भी अरबों खाने के बाद अब कहने लगी है कि वह भी विकास करायेगी। विकास तो यूपी में हमने ही करके दिखाया है।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
4 of 11
अखिलेश यादव
आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में दौरा करने के बाद भी देश का विकास नहीं कर पाए। मैं प्रदेश में रहते हुए भी दूसरे देशों की तरह यूपी का विकास कर आम जनता को अमेरिका पैटर्न पर सुरक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
5 of 11
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपाई कहते है कि यूपी में पांच पांच मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी में हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिये एक भी मुख्यमंत्री नहीं मिल रहा। अभी तक हुए दो चरणों के चुनाव में समाजवादी पार्टीं आगे रही। तीसरे व चौथे चरण में भी आगे रहेगी।
विज्ञापन
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
6 of 11
अखिलेश यादव
अखिलेश ने भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों पर कहा कि यह आतंकवाद व भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करती थी लेकिन एक भी वादे पूरे नही कर पायी। प्रधानमंत्री पहले कहते थे कि उन्हें गंगा माता ने बुलाया है। अब कहते है कि प्रदेश की जनता उन्हें गोद लिये हुए है। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन दो परिवारों का कुनबा है। अब कांग्रेस का हाथ मिल जाने से साइकिल और तेज चलेगी।
विज्ञापन
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
7 of 11
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किये गये कार्यों की जनता को सभा में जानकारी दी। बताया कि समाजवादी सरकार ने लोहिया आवास योजना, समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, 102, 108 एम्बुलेंस सेवा लोगों की सुरक्षा के लिये 100 नम्बर पुलिस वाहन चलाया। शिक्षामित्रों के लिये कार्य किया।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
8 of 11
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार में युवाओं को लैपटॉप का वितरण किया गया। इसके साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को सूखा राहत योजना के तहत खाद्य सामग्री बंाटी। जिसमें खाने के सामान के साथ ही घी भी दिया गया। पर्यटन क्षेत्र चित्रकूट का सपा सरकार में भी विकास किया गया है।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
9 of 11
अखिलेश यादव
शनिवार को विधानसभा चुनाव की धर्मनगरी की पहली जनसभा में मुख्यमंत्री ने गठबंधन की दोनों सीटों के प्रत्याशियों का समर्थन कर चित्रकूट सीट से वीर सिंह पटेल और मानिकपुर सीट से संपत पाल को जिताने की अपील की। कहा कि प्रदेश का संपूर्ण विकास केवल सपा-कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार ही कर सकती है बाकी किसी पार्टी में वो बात नहीं है।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
10 of 11
अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने सभा में चुनावी घोषणा पत्र में कही गयी बातों का भी जिक्र किया। कहा कि रोडवेज बस में महिलाओं को आधा किराया लगेगा।
इन 10 बयानों से अखिलेश ने खुद को मोदी और माया से बेहतर नेता बताया
11 of 11
अखिलेश यादव
अखिलेश ने वादा किया कि गरीबों को पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 हजार प्रतिमाह मिलेगी। पुलिस भर्ती में दौड़ में ही जवानों की भर्ती कर ली जायेगी। महिलाओं को प्रेशर कुकर उपलब्ध कराये जायेंगे। अखिलेश ने कहा कि स्मार्ट फोन भी दिया जायेगा। मिड डे मील में स्कूली बच्चों को एक किलो दूध का पाउडर व एक किलो देशी घी देंगे। बुंदेलखंड में गरीबों को खाद्य सामग्री और बांटेगे। किसान, मजदूर व नवजवानों के हित की योजनाएं लागू करेंगे।