फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने के बाद जब पहली बार मायावती से मिलने के लिए उनके अावास पहुंचे अखिलेश यादव

Wed, 14 Mar 2018 10:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव
गोरखपुर और फूलपुर में जीत हासिल करने के बाद सपा अाैर बसपा समर्थकों में उत्साह नजर अा रहा है। भाजपा काे उसी के गढ़ में हराने के बाद अखिलेश यादव पहली बार बसपा सुप्रीमाे मायवती से मिलने के लिए उनके अावास पर पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव
बहुजन समाज पार्टी और अन्य दलों के समर्थन से उपचुनाव में विजय हासिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव आज पहली बार मायावती के अावास पर गए। इस खास माैके पर अखिलेश के साथ सपा महासचिव आज़म खां भी रहे। राजनीतिक गलियारों में इस जाेड़ी काे बुअा अाैर बबुअा की जाेड़ी कहा जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव एवं मायावती
मायावती के आवास पर सतीश चंद्र मिश्र पहले से मौजूद रहे। सूत्राें की माने ताे दोनों नेताओं की बीच ताजा राजनीतिक मसले पर चर्चा हुई। अखिलेश प्रेस कांफ्रेंस में बसपा सुप्रीमाे मायावती के लिए गोरखपुर और फूलपुर में जीत पर धन्यवाद ज्ञापन कर चुके हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
शायद यह कहना गलत नहीं हाेगा कि इतनी बड़ी जीत के बाद अखलेश स्वयं मायवती के अावास पर जाकर उन्हें धन्यवाद देने की इच्छा रखते हैं। इसी के चलते पत्रकार वार्ता के बाद सीधे बसपा नेता के आवास की ओर रुख किया। गोरखपुर और फूलपुर में जीत सपा अाैर बसपा के गठबंधन का ही नतीजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें